10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस विश्वविद्यालय में फर्जी पीएचडी, पीजी को छोड़ नेट/स्लेट रखी योग्यता!

बगैर प्रवेश परीक्षा के केवल क्रीमिनोलॉजी विषय में दिया प्रवेश
2 min read
Google source verification
police university

पुलिस विश्वविद्यालय में फर्जी पीएचडी, पीजी को छोड़ नेट/स्लेट रखी योग्यता!

गजेंद्र सिंह दहिया/जोधपुर. जोधपुर स्थित सरदार पटेल पुलिस, सुरक्षा एवं दाण्डिक न्याय विवि में पीएचडी कराने में अनियमितताएं सामने आई हैं। विवि ने पिछले महीने बगैर प्रवेश परीक्षा, केवल साक्षात्कार के आधार पर चार अभ्यर्थियों को पीएचडी में प्रवेश दे दिया। इसके अलावा विवि ने पीएचडी के लिए योग्यता नेट/सेट/जेआरएफ/स्लेट रखी है जो पूरे भारत में कहीं नहीं है। देश के समस्त विवि में पीएचडी के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नियम लागू होते हैं, जिसके अनुसार पीएचडी में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा परीक्षा (एमपीईटी) देनी होती है। न्यूनतम योग्यता स्नातकोत्तर 55 फीसदी के साथ है। विवि ने नेट जैसी योग्यता रख सैंकड़ों छात्रों को जानबूझकर पीएचडी से वंचित कर दिया।

दिल्ली से प्रोफेसर बुला साक्षात्कार लिया

विवि ने इस साल 12 जनवरी को आठ विषयों की 38 सीटों के लिए पीएचडी का विज्ञापन जारी किया। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी थी। क्रीमिनोलॉजी विषय में 6 सीटों के लिए करीब 9 आवेदन आए। क्रीमिनोलॉजी को छोडकऱ शेष सात विषयों के लिए आवेदन की तिथि 24 अप्रेल तक बढ़ा दी जबकि क्रीमिनोलॉजी के लिए शिवरात्रि की छुट्टी के दिन दिल्ली से एक प्रोफेसर बुलाकर नियम विरुद्ध साक्षात्कार कराया और आनंद गोरा, अर्जुनसिंह राठौड़, रमेश कुमार और जयेश कुमार का चयन कर लिया। दो सीट खाली रह गई। विवि ने शेष विषयों के आवेदन की तिथि बढ़ाई, जबकि क्रीमिनोलॉजी में दो सीट जानबूझकर खाली रहने दी गई। विशेष बात यह कि विज्ञापन में परीक्षा तिथि का कहीं उल्लेख नहीं है।

6 में से 5 विद्यार्थी पुलिस विवि के
पुलिस विवि ने पिछले साल ही पीएचडी शुरू की है। पिछले साल केवल क्रीमिनोलॉजी में 4 सीटों के लिए पूरे देश में विज्ञापन निकालर 7 अप्रेल 2018 को प्रवेश परीक्षा करवा दो छात्रों को पीएचडी में प्रवेश दिया था। इस साल भी केवल क्रीमिनोलॉजी में बीच सत्र प्रवेश दिया है। सूत्रों के मुताबिक क्रीमिनोलॉजी में प्रवेश करने वाले 6 में से 5 विद्यार्थी पुलिस विवि के ही है। अपनों को कथित फायदा पहुंचाने के लिए मनमर्जी से नियम बदले गए हैं।

इनका कहना है...

क्रीमिनोलॉजी में आवेदन कम थे इसलिए साक्षात्कार से प्रवेश दिया, शेष विषयों की परीक्षा होगी। हमनें अपनी विवि ऑर्डिनेंस के अनुसार ही नेट/जेआरएफ योग्यता रखी है।
डिम्पल पंवार, उप रजिस्ट्रार (अकादमिक), सरदार पटेल पुलिस विवि जोधपुर