10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला की फर्जी आइडी बना अश्लील फोटो लगाए

महिला की फर्जी आइडी बना अश्लील फोटो लगाए
less than 1 minute read
Google source verification
महिला की फर्जी आइडी बना अश्लील फोटो लगाए

महिला की फर्जी आइडी बना अश्लील फोटो लगाए

जोधपुर.
जिले में एक महिला के नाम की सोशल मीडिया पर फर्जी आइडी बनाकर अश्लील फोटो अपलोड कर दिए गए। इसका पता लगने पर महिला पुलिस के पास पहुंची और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई।
पुलिस के अनुसार एक महिला ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ छेड़छाड़ और आइटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि गत दिनों अज्ञात व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर उसके नाम से मिलती-जुलती आइडी बना ली। इतना ही नहीं, आरोपी ने उस आइडी पर महिला व अन्य लोगों के अश्लील फोटो भी अपलोड कर दिए। जबकि उसने एेसी कोई आइडी बनाई तक नहीं थी। इसका पता लगने पर महिला घबरा गई। उसने परिजन को अवगत कराया। साथ ही पुलिस थाने पहुंची और एफआइआर दर्ज कराई। पुलिस आइपी एड्रैस की मदद से कारस्तानी करने वाले युवक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि महिला उस व्यक्ति को जानती नहीं है।