11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार के इंजन से ऑयल गिरने की झूठी कहानी रच बैग चुराया

- निजी बैंक कर्मचारी से वारदात
less than 1 minute read
Google source verification
कार के इंजन से ऑयल गिरने की झूठी कहानी रच बैग चुराया

कार के इंजन से ऑयल गिरने की झूठी कहानी रच बैग चुराया

जोधपुर. बासनी थानान्तर्गत कृषि मण्डी के सामने निजी बैंक कर्मचारी को ऑयल गिरने का झांसा देकर दो लोगों ने कार की सीट पर रखा बैग चुरा लिया।

पुलिस के अनुसार बनाड़ रोड पर नागणेचिया नगर निवासी निजी बैंक कर्मी लक्ष्मणसिंह गत २७ नवम्बर की सुबह साढ़े ग्यारह बजे कार से पाली के लिए रवाना हुआ था। कार की पीछे वाली सीट पर बैग में लेपटॉप के साथ आवश्यक दस्तावेज, बैंक परिचय पत्र थे। कृषि मण्डी के सामने एक युवक ने हाथ से इशारा कर कार रुकवाई। उसने कारण पूछा तो युवक ने कहा कि कार का इंजन ऑयल गिर रहा है। इस पर वह बाहर आया और बोनट ऊपर करके देखा तो ऑयल गिरता नजर नहीं आया, बल्कि कार पर किसी ने ऑयल गिराया था। उसने मैकेनिक को फोन किया। इतने में पीछे से आए एक व्यक्ति कार के पीछे रखा बैग चुराकर निकल गया। इसके बाद कार रुकाने वाला युवक भी चला गया। बोनट नीचे कर लक्ष्मण कार लॉक करने लगा। तब उसकी नजर पीछे वाली सीट पर गई तो बैग गायब था। उसने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो एक युवक दिखाई दे दिया। तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल पाया।