10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नशाखोरी रोकने में परिवार व शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका

jnvu news युवाओं में नशाखोरी: प्रमुख समस्या एवं समाधान विषयक राष्ट्रीय वेबिनार
less than 1 minute read
Google source verification
नशाखोरी रोकने में परिवार व शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका

नशाखोरी रोकने में परिवार व शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका

जोधपुर. विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के रोवर एव ंरेंजर स्काउटिंग ग्रुप की ओर से ‘युवाओं में नशाखोरी: एक प्रमुख सामाजिक समस्या एवं समाधान’ विषयक राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया।
मुख्य वक्ता ईएनटी सर्जन डॉ. आरसी साहनी ने कहा कि युवाओं को इस नशे की लत से दूर कर उनके व्यक्तित्व और जीवन को नशा मुक्त करना होगा। सीबीआई के एडिशनल डायरेक्टर डीसी जैन ने कहा कि नशा एक ऐसी लत है जो मोबाइल टेक्नोलॉजी का नकारात्मक प्रभाव इसका एक प्रमुख कारण है। पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ नारायण सिंह माणकलाव ने कहा कि परिवार, शिक्षकों और सब लोगों की जिम्मेदारी है कि नशे की लत की ओर अग्रसर होने वाले युवाओं को रोकें और उनको जागृत करें। अध्यक्षता करते हुए विवि कुलपति प्रो पीसी त्रिवेदी ने कहा कि देश को नशाखोरी से मुक्त करने में भारत स्काउट- गाइड अपनी की महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
विवि के रोवर ग्रुप लीडर डॉ. भरत देवड़ा, रोवर लीडर डॉ. प्रवीण चंद, रेंजर लीडर डॉ. मीनाक्षी बोराणा, डॉ ललित पंवार और डॉ. लिखू गहलोत ने विचार रखे।