16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan News : राजस्थान की ये बेटी मरकर भी रहेगी ‘जिंदा’… चार लोगों को देंगी एक नई जिंदगी

Rajasthan News: बाड़मेर में हुए एक सड़क हादसे में 24 वर्षीय अनीता का ब्रेन डेड हो गया था। अब उनके 4 अंगों को दान किया गया है, जो कि अन्य मरीजों को लगाए जाएंगे।

less than 1 minute read
Google source verification

Rajasthan News: प्रदेश के बाड़मेर जिले में हुए सड़क हादसे में ब्रेन डेड होने के बाद परिवारजनों की सहमति से अंगदान किया गया। इससे 4 अन्य को जीवनदान मिल सकेगा। बता दें कि सड़क हादसे में डंपर की टक्कर से अनीता (24) गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिन्हें इलाज के लिए जोधपुर के एम्स अस्पताल रेफर किया गया। यहां डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि अनीता का ब्रेन डेड हो चुका है। वहीं अन्य ऑर्गन काम कर रहे हैं। इसके बाद परिजनों की सहमति के बाद अनीता के अंगदान करने का फैसला किया गया।

बनाया गया ग्रीन कॉरिडोर

डॉक्टरों ने बताया कि दो किडनी, एक हार्ट और एक लीवर अब अन्य मरीजों को लगाया जा सकेगा। इसके लिए रविवार को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर हवाई मार्ग से अनीता की किडनी और हार्ट जयपुर एसएमएस अस्पताल भेजा गया। वहीं एक किडनी और लीवर एम्स में भर्ती मरीजों को लगाया जाएगा। ऐसे में अनीता ने मरने के बाद भी 4 लोगों को नई जिंदगी दे दी है। वहीं अनीता के एक मासूम बच्चे का अभी एम्स के आईसीयू में इलाज चल रहा है।

वहीं अनीता के पिता ने बताया कि हमें उम्मीद थी कि शायद बेटी का ब्रेन से फिर से काम करने लगे, लेकिन जब मेडिकल बोर्ड ने दूसरी बार ब्रेन डेड होने की पुष्टि की तो हमने और ससुराल पक्ष दोनों ने निर्णय लिया कि अगर किसी और की जान बचती है तो बेटी के अंग दान कर दिए जाएंगे।