11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

20 अगस्त से होने वाला किसानों का महापड़ाव स्थगित

- भारतीय किसान संघ ने किया था महापड़ाव का आह्वान- विद्युत, डेयरी व बीमा-मुआवजा संबंधी थी मुख्य मांगे
2 min read
Google source verification
farmer,jodhpur news,

- भारतीय किसान संघ ने किया था महापड़ाव का आह्वान


जोधपुर.
भारतीय किसान संघ द्वारा किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर सोमवार से प्रस्तावित महापड़ाव स्थगित कर दिया गया है। रविवार को जिला प्रशासन के साथ हुई वार्ता में सरस डेयरी की ओर से मिले आश्वासन के बाद यह निर्णय किया गया।
भारतीय किसान संघ की 6 जुलाई व 6 अगस्त की जिला बैठकों में किसानों की ओर से विभिन्न समस्याओं को रखा गया था। संबंधित विभागों को अवगत करवाने के बावजूद समाधान नहीं होने पर 20 अगस्त को जिला मुख्यालय पर महापड़ाव का आह्वान किया था। इसके बाद डिस्कॉम प्रशासन ने किसानों को विद्युत ट्रांसफार्मर जारी करने व नए 33 केवी जीएसएस बनाने के आदेश जारी करते हुए विभिन्न समस्याओं के समाधान का रोडमैप दिया गया। इसके बाद रविवार को जिला प्रशासन ने अन्य समाधान के लिए बैठक की। अतिरिक्त जिला कलक्टर छगनलाल गोयल, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त मानाराम पटेल, एडीएम सिटी जवाहर चौधरी, सरस डेयरी प्रबन्ध निदेशक, कृषि उपनिदेशक बी.के द्विवेदी के साथ वार्ता हुई। इसमे प्रमुख मांग दूध की मूल्य वृद्धि व नकली दूध व दूध के उत्पादो पर अंकुश को लेकर लंबी चर्चा के डेयरी जिला बोर्ड की बैठक बुला कर गत वर्ष से दूध के मूल्य में की गई कटौती को वापस लेने का आश्वासन दिया गया।
समाधान नहीं हुआ तो फिर आंदोलन
फसल बीमा की गारंटी उपज, किसानों के निजी उपयोग की बोलेरो कैम्पर के प्राइवेट रजिस्ट्रेशन कर टोल छूट के संबंध में कमेटी गठित कर इनके उचित समाधान का आश्वासन दिया गया। वार्ता के बाद किसान संघ ने प्रस्तावित महापड़ाव को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करते हुए समझौते अनुसार कार्रवाई नहीं होने पर आगामी दिनों में बिना सूचना कभी भी महापड़ाव करने की चेतावनी दी।
यह रहे मौजूद
भारतीय किसान संघ की ओर से वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष मानकराम परिहार, आंदोलन संयोजक तुलछाराम सिंवर, जिला अध्यक्ष नरेश व्यास, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामनारायण जांगू, जिला उपाध्यक्ष गायडराम ढाका, जिला डेयरी प्रमुख लक्ष्मणराम बिलाड़ा, तहसील मंत्री चन्द्रसिंह उपस्थित थे।