24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिवाली पर खुशियों-उदासी का दिखेगा मिलाजुला रूप, त्यौहारी सीजन में फसलें समेटने में लगे किसान

बरसात आधारित क्षेत्र में अकाल से दिवाली फ ीकी रहने का अंदेशा
2 min read
Google source verification
CEO of Cooperative Bank transferred

CEO of Cooperative Bank transferred

अमित दवे/जोधपुर. जिले में सिंचित क्षेत्र के किसानों के लिए जहां दिवाली खुशियां लेकर आ रही है वही बरसात पर आधारित क्षेत्र में इस बार अकाल ने किसानों को मायूस किया है। जिले में करीब 4 लाख हैक्टेयर क्षेत्र में मूंगफ ली, मूंग, कपास, अरण्डी सहित विभिन्न फ सलों में मूंगफ ली के कुछ क्षेत्र में गोजालट व कपास में झोला व सफेद मच्छर के प्रकोप से प्रभावित फ सलों को छोडकऱ सिंचित क्षेत्र में बम्पर उत्पादन हुआ है। इससे किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। किसान त्यौहारी सीजन से पहले खेतों में फ सलें समेटने में लगे हुए हैं। वहीं असिंचित क्षेत्रों में दूसरी बरसात समय पर नहीं होने से जिले में करीब 8 लाख हैक्टेयर की बुवाई प्रभावित हुई है।

जिले में भोपालगढ़ के कुछ क्षेत्र, बाप, देचू, शेरगढ़, बावड़ी, बालेसर में कई जगह पशुओं के चारे-पानी की भी स्थिति विकट है। इसके विपरीत सिंचित क्षेत्र में किसानों के मूंग, मूंगफ ली, गाजर, अरण्डी व कपास की फ सल का अच्छा उत्पादन हुआ है। जिले में इस खरीफ सीजन में कपास, मूंगफ ली व अरण्डी, बाजरा, मूंग, मोठ, तिल, ग्वार, ज्वार जैसी फ सलों की बुवाई होती है।

बुवाई लक्ष्य लाख हैक्टेयर, उत्पादन लाख मीट्रिक टन में


फ सल--- रकबा--- अपेक्षित उत्पादन-- वास्तविक उत्पादन

बाजरा-- 4.80--- 9.00 ------ 0.50
मूंग-- 1.85--- 1.75 ------ 1.00
मोठ-- 1.25--- 0.80 ------ 0.30
मूंगफ ली- 1.00--- 3.50 ------ 3.00
कपास-- 0.38--- 1.20 ------ 0.95
तिल-- 0.35--- 0.25 ------- 0.10
अरंडी-- 0.35--- 1.30 ------- 0.95
ज्वार-- 0.48--- 0.60 ------- 0.25
ग्वार-- 1.00---- 2.00 ------- 0.40
अन्य-- 1.50---कुल 12.86

राहत की है उम्मीद

जिले में उत्पादित सम्पूर्ण फ सल का घोषित समर्थन मूल्य के अनुरूप भाव मिलता है तो निश्चित रूप से किसानों के लिए यह दिवाली खुशियां लेकर आएगी। जिले में मूंग का 1 लाख टन, मूंगफ ली का 3 लाख टन, कपास व अरण्डी का एक-एक लाख टन उत्पादन होने का आंकलन है। जो समर्थन मूल्य पर बिकने से किसानों को खासी राहत की उम्मीद है।


तुलछाराम सिंवर, किसान नेता

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग