10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसानों ने मनाई काली होली

- कृषि सुधार के तीनों कानूनों की प्रतियां जलाई
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Mar 30, 2021

किसानों ने मनाई काली होली

किसानों ने मनाई काली होली

जोधपुर।
संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर कृषि सुधार के नाम पर लाए गए तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर काली होली मनाई गई। मोर्चा के प्रवक्ता सोहन मेहता ने बताया कि कुड़ी भगतासनी में होली के अवसर पर संयुक्त मोर्चा कार्यालय में किसानों ने आंदोलन को अधिक मजबूत व व्यापक बनाने तथा केन्द्र सरकार के खिलाफ लोगों को लामबंद करने का निर्णय लेते हुए मोर्चे के संगठन का विस्तार करने के कार्यक्रम तय किए। इससे पहले तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग पर केन्द्रीय सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
उन्होंने बताया कि भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जोधपुर संभाग के अध्यक्ष व किसान नेता यूआर बेनिवाल की अध्यक्षता में काले कानूनों की प्रतियां जलाई गई। दर्जनों किसान व ग्रामीण संगठनों ने मोदी सरकार के विरोध में नारे लगाए । संयुक्त किसान मोर्चा के जोधपुर जिलाध्यक्ष आरके मेघवाल धन्यवाद ज्ञापित किया व सभा का संचालन सोहन मेहता ने किया ।