11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MSP REGISTRATION–कोविड खतरे के बीच किसान ई-मित्रों के चक्कर लगाने को मजबूर

- समर्थन मूल्य पर खरीद: पंजीयन बना रहा परेशानी का सबब
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Oct 25, 2020

MSP REGISTRATION--कोविड खतरे के बीच किसान ई-मित्रों के चक्कर लगाने को मजबूर

MSP REGISTRATION--कोविड खतरे के बीच किसान ई-मित्रों के चक्कर लगाने को मजबूर

जोधपुर।
राजफैड की ओर से समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए ई-मित्रों के माध्यम से पंजीयन किसानों के लिए परेशानी का सबस बने रहे है। पंजीयन में सर्वर डाउन होने व पोर्टल में तकनीकी खामियों की वजह से जिले के भोपालगढ़, बिलाड़ा, पीपाड़ व बावड़ी के अलावा अन्य केंद्रों पर किसानों को पंजीयन के लिए चक्कर लगाने पड़ रहे है। फ लोदी, लोहावट, ओसियां, बिलाड़ा आदि केन्द्रों पर भी किसानों को तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
किसान ई-मित्रों के चक्कर लगाकर परेशान हो रहे है। किसानों का कहना है कि हर बार पंजीयन के समय ऐसा ही नजारा देखने को मिलने के बावजूद प्रशासन ने इस बार भी पंजीयन को आसान बनाने के लिए व्यवस्था में कोई सुधार नहीं किया।
---
कपास पंजीयन में रुझान कम, 350 ने कराया पंजीयन
वहीं कपास के लिए शुरू हुए पंजीयन में किसानों का रुझान कम है। जिले में ओसियां केंद्र पर भारतीय कपास निगम की ओर से कपास की प्रस्तावित खरीद के लिए कृषि मंड़ी जोधपुर की वेबसाइट के माध्यम से रविवार शाम 5 बजे तक 354 किसानों ने पंजीयन करवाया है।
---
समर्थन मूल्य पर खरीद की औपचारिकता के बजाय पर्याप्त खरीद के लिए पंजीयन किए जाए। ऑनलाइन पोर्टल में सुधार करें ताकि खेती की व्यस्तता व कोविड के कारण किसानो को परेशानी नहीं हो।
तुलछाराम सिंवर, प्रांत प्रचार व आंदोलन प्रमुख
भारतीय किसान संघ
---