10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्याज-सब्जियों के लिए किसानों को मिल सकेगी खाद

- लॉकडाउन की नई गाइडलाइन: सप्ताह में चार दिन खुली रहेगी दुकानें - पिछली गाइड लाइन में 2 दिन की ही अनुमति थी
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

May 25, 2021

प्याज-सब्जियों के लिए किसानों को मिल सकेगी खाद

प्याज-सब्जियों के लिए किसानों को मिल सकेगी खाद

जोधपुर।

लॉक डाउन के दौरान खाद, बीज, उर्वरक व कीटनाशक विक्रेताओं को सीमित समय के लिए दुकानें खोलने की हिदायत के चलते किसानों को सीजन की फ सलों में आ रहे कीटों के प्रकोप से बचाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सरकार ने लॉकडाउन की नई गाइडलाइन में उर्वरक-कीटनाशक विक्रेताओं को राहत देते हुए सप्ताह में दुकानें खोलने के दिनों की अवधि बढ़ाई है। इससे किसानों को प्याज व सब्जियों के लिए आवश्यक विभिन्न खाद व कीटनाशकों उपलब्ध हो सकेंगे। नई गाइडलाइन के अनुसार, अब खाद-बीज, उर्वरक-कीटनाशक की दुकानें सप्ताह में चार दिन मंगलवार से शुक्रवार सुबह 6 से 11 बजे तक खुली रहेगी। पिछली गाइडलाइन में सप्ताह में केवल दो दिन दुकानें खोलने की अनुमति के कारण किसानों व विक्रेताओं को दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा था। राजस्व, कृषि व फ सल बीमा कंपनी प्रतिनिधियों को फ सल कटाई प्रयोग सुचारु रूप से जारी रखने के निर्देश दिए गए है। वहीं बीज उत्पादन कार्यक्रम के तहत बीज का परिवहन, ग्रेडिंग व प्रोसेसिंग को भी कोविड-19 की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए चालू रखने के निर्देश दिए गए है।

---

किसान आसानी से खरीद सकेंगे खाद-बीज भारतीय किसान संघ के प्रचार प्रमुख तुलछाराम सिंवर ने बताया कि सप्ताह में चार दिन खाद-बीज, उर्वरक की दुकानें खुलने से किसान आसानी से जरुरत के अनुसार खाद-बीज, उर्वरक ले सकेंगे।