11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मथानिया के किसानों में जागी रायड़े की बम्पर पैदावार की उम्मीद, फसल को नहीं लगा कीड़े का प्रकोप

मौसम में अनुकूलता के चलते रायड़े की फसल में रोग व कीड़ों का प्रकोप नहीं के बराबर हुआ। जिसके चलते खेतों मे रायड़े की फसल लहलहाने लगी। खेतों में रायड़े की फसल इन दिनों बीज पकने की स्थिति में खड़ी है।
less than 1 minute read
Google source verification
nagaur

Raida Produce

मथानिया/जोधपुर. मथानिया के कृषि क्षेत्र में किसानों को रायड़े की बम्पर पैदावार की उम्मीद जगी है। खेतों मे फलियों से लदा रायड़ा झुकने लगा है। क्षेत्र के कृषि बाहुल्य नेवरा रोड, किरमसरिया, खारड़ा मेवासा, भैंसेर कोटवाली, चावंडियाली, रीनिया, जुड, उम्मेदनगर, रामपुरा, खुडियाला, गोपासरिया समेत कई गांवों मे किसानों ने सैकड़ों हैक्टेयर भू-भाग पर इस वर्ष रायड़े की बुवाई की थी।

मौसम में अनुकूलता के चलते रायड़े की फसल में रोग व कीड़ों का प्रकोप नहीं के बराबर हुआ। जिसके चलते खेतों मे रायड़े की फसल लहलहाने लगी। खेतों में रायड़े की फसल इन दिनों बीज पकने की स्थिति में खड़ी है। रायड़ा की बुवाई के समय बाजार भाव 40 से 43 रुपए प्रति किलो के हिसाब से चल रहे थे।

ऐसे में किसानों में रायड़े की फसल को लेकर उत्साह नजर आया। इसी बीच सरकार ने रायड़े का समर्थन मूल्य भी बढ़ा दिया। भारतीय किसान संघ के नेता विनोद डागा ने बताया कि रायड़ा के बाजार भाव अभी कम हुए है, लेकिन सरकार समर्थन मूल्य पर शीघ्र खरीद शुरू करेगी तो किसानों को रायड़े का उचित मूल्य मिल पाएगा।