10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
खुद के डिजाइन किए परिधान पहन किया कैट वॉक, आत्मनिर्भरता का दिया परिचय
Play video

खुद के डिजाइन किए परिधान पहन किया कैट वॉक, आत्मनिर्भरता का दिया परिचय

जिसमें प्रशिक्षणार्थियों ने फ्रॉक, राजस्थानी सूट, साड़ी, गाउन, स्कर्ट आदि का प्रदर्शन किया।
Google source verification

जोधपुर . राजस्थान सरकार के कौशल विकास केंद्र के अंतर्गत संचालित ऐजीज स्किल्स एज प्राइवेट लिमिटेड आखलिया चौराहा में प्रशिक्षणार्थियों ने स्वयं के बनाए परिधानों का प्रदर्शन किया। जिसमें प्रशिक्षणार्थियों ने फ्रॉक, राजस्थानी सूट, साड़ी, गाउन, स्कर्ट आदि का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में संस्थान के 90 विद्यार्थियों ने भाग लिया। संस्थान के मैनेजर भीखाराम बेरवाल बताया कि संस्थान की ओर से प्रशिक्षणार्थियों को नि:शुल्क फैशन डिजाइनिंग का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसमें अभी वर्तमान में 180 प्रशिक्षणार्थी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि किशनलाल बेनिवाल उपस्थित रहे।