11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
पिता-पुत्र रिमाण्ड पर बता सकेंगे तस्करों के राज!
Play video

पिता-पुत्र रिमाण्ड पर बता सकेंगे तस्करों के राज!

- लग्जरी कार में अफीम का दूध बरामदगी प्रकरण
Google source verification

जोधपुर.
बोरानाडा थानान्तर्गत सालावास रोड पर रीको चतुर्थ क्षेत्र में लग्जरी कार से अफीम का ७९० ग्राम दूध के साथ गिरफ्तार पिता व पुत्र को अदालत ने गुरुवार को रिमाण्ड पर भेज दिया।
पुलिस के अनुसार प्रकरण में गिरफ्तार रोहट (पाली) में लोहारों का बास निवासी अयूब उर्फ राजू लोहार और उसके पिता सत्तार खां (७३) को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार-चार दिन के रिमाण्ड पर भेजने के आदेश दिए गए। आरोपियों से अफीम के दूध की सप्लाई देने वाले के बारे में पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बुधवार रात सालावास रोड पर चतुर्थ क्षेत्र में मिक्सर के बाहर लग्जरी कार में सवार पिता व पुत्र को गिरफ्तार किया था। चालक सीट के नीचे रखी प्लास्टिक की थैली से अफीम का ७९० ग्राम दूध जब्त किया गया था।
मामा के लिए गांजा लेकर जेल पहुंचा भांजा रिमाण्ड पर
केन्द्रीय कारागार में बंद मामा के लिए गांजा लेकर पहुंचने के दौरान पुलिस के हत्थे चढऩे वाले भांजे को अदालत ने गुरुवार को रिमाण्ड पर भेज दिया। एसआइ चतुराराम के अनुसार प्रकरण में गिरफ्तार जालेली फौजदारान में बाबलों की ढाणी निवासी दिनेश बिश्नोई को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के रिमाण्ड पर भेजने के आदेश दिए गए। जेल में बंद उसके मामा सुनील बिश्नोई के बारे में जांच की जा रही है। गौरतलब है कि दिनेश बुधवार को जेल में बंद मामा से मिलने गया था, जहां उसके पास १२८ ग्राम जब्त किया गया था।