11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FDDI से जानें कूल वैदर में आप फैशन फुटवियर से बनाएं हॉट लुक

जोधपुर ( jodhpur news. current news ) .फैशन ( fashion news ) की दुनिया में सिर्फ कास्ट्यूम्स ही नहीं,फुटवियर्स से भी फैशन ट्रेंड का पता चलता है। फुटवियर्स के डिजाइन को लेकर लेडीज में गजब का पैशन रहता है। लेडीज के लिए विंटर ( cool weather ) फैशन ट्रेंड 2020 ( fashion trend 2020 ) की बात करें तो जानने के लिए एेसा बहुत कुछ है,जो पैरों को संवार सकता है। पत्रिका के लिए एफडीडीआइ ( fddi news ) के अमितसिंह चौहान बता रहे हैं कूल वैदर के खूबसूरत और स्टाइलिश फुटवियर्स ( fashion footwear ):      
3 min read
Google source verification

जोधपुर

image

MI Zahir

Jan 09, 2020

FDDI, makes

FDDI, makes

एम आई जाहिर / जोधपुर ( jodhpur news. current news ) . विन्टर ( cool weather ) सीजन में फैशन ( fashion news ) के खूबसूरत और स्टाइलिश आउट-फिट्स के बारे में तो सभी सोचते हैं,लेकिन इस सीजन के अकॉर्डिंग स्टाइलिश फुटवियर यूज करने के प्रति गंभीरता नहीं बरतते। वे वहीं फुटवियर पहन लेते हैं, जो पहले से मौजूद हैं। जबकि कूल सीजन ( ( fashion trend 2020 ) के भी स्टाइलिश फुटवियर होते हैं। जो लोग फैशन के प्रति सजग रहते हैं, वे यह समझते हैं कि स्टाइलिश फुटवियर क्या होते हैं। थोड़ी सी अवेयरनेस हो तो इस सीजन में भी फुटवियर फैशन फॉलो करना कुछ भी मुश्किल नहीं है। आजकल फुटवियर फैशन में वैलवैट फैब्रिक का यूज ज्यादा होने लगा है। अब इससे बने फुटवियर बनने लगे हैं, जो आपके पैरों को गर्म रखने में मदद करते हैं। ये फुटवियर देखने में भी बेहद आकर्षक और खूबसूरत लगते हैं। पत्रिका के रीडर्स के लिए एफडीडीआइ ( fddi news ) के असिस्टेंट मैनेजर अमितसिंह चौहान बता रहे हैं कूल वैदर के खूबसूरत और स्टाइलिश फुटवियर्स ( fashion footwear ) :

ट्रेंडी,फैशनेवल और कम्फर्टेबल

सर्दियों में स्टाइलिश दिखने और अपनी वार्डरॉब को अपडेट करने की तैयारी में हैं तो आप अपने फुटवियर कलेक्शन को नजरअंदाज न करें। सर्दियो के लिए खास ट्रेंडी,फैशनेवल और कम्फर्टेबल फुटवियर से आप अपने पैरों का ध्यान रखने के साथ इस चिल्ड मौसम को आसानी से एन्जॉय भी कर पाएंगे।पहले लेस वाले शूज जेन्टस के लिए ही माने जाते थे, लेकिन अब यह मोनोपॉली नहीं रही। आजकल चाहे कॉलेज गर्ल हो या वर्किंग वीमन, सभी की पहली पसंद शूज और बूट्स ही हैं।अगर लेडीज को हाई हील्स नहीं पसंद हैं तो ऐसे में एन्कल बूट्स ट्राई कर सकती हैं। इन बूट्स को अपने पार्टीआउट-फिट्स के साथ पेयर कर पार्टी एन्जॉय कर सकती हैं।

खूबसूरत मोटो बूट्स
मोटो बूट्स आपको एक मॉर्डन लुक देता है। ये देखने में काफी मॉडर्न लगता है। हम अक्सर बॉलिवुड सिलेब्रिटी्ज को इस लुक में देख सकते हैं। इसलिए इस सर्दी मोटो बूट्स का एक पेयर खरीद कर खुद को सेलेब लुक दें सकती है।

आकर्षक पीप टो बूट्स
पीप टो बूट्स की सबसे खास बात यह है कि आप इसे विन्टर के साथ-साथ समर में भी पहन सकती हैं। इस अल्ट्रा एजी और हाई ग्लैम बूटीज को आप पार्टी ड्रेस के साथ-साथ स्किनी जीन्स के साथ भी पहन सकती हैं। ये आपको एक ग्लैमरस लुक देगा।

क्लासिक ब्लॉक हील्स
ब्लॉक हील्स हो या फ्लैट सोल, किसी भी टाइप के थाई हाई बूट्स से आप बोरिंग आउटफिट को भी बहुत मजेदार बना सकती हैं। चाहे ये बूट्स स्वेड के हों या लैदर के, दोनों ही बहुत अच्छे लगते हैं।

शानदार राइडिंग बूट्स
राइडिंग बूट्स बहुत कम्फर्टेबल होते हैं। ये ठंड के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है। ये शूज एक खास लंबाई के होते हैं। इन शूज की लंबाई कुछ घुटने तक होती है, तो कुछ घुटने के नीचे तक होते हैं। ये देखने में बहुत ही अट्रैक्टिव लगते हैं। इन्हें आप अपनी जीन्स और ट्यूनिक टॉप्स के साथ टीम अप कर सकते हैं, या कोट और ब्लेजर के साथ स्टॉल्स भी कैरी कर सकती हैं।

स्टाइलिश लॉन्ग बूट्स
लॉन्ग बूट्स फुटवियर फैशन में बहुत पसंद किए जा रहे हैं। क्योंकि ये शूज पैरों को गर्म भी रखते हैं और बहुत ही स्टाइलिश लगते हैं। इन शूज को आप स्कर्ट और छोटे गाउन के साथ भी पहन सकती हैं। इससे आपकी पर्सनेलिटी भी निखरेगी।

ऑसम हाई हील शूज
गल्र्स हाई हील शूज या ऊंची एड़ी के शूज अक्सर पार्टी या फंक्शन्स में पहनना पसंद करती हैं। इन शूज की खासियत इनकी हाई हील होती है, जिससे छोटी हाइट की गल्र्स भी लंबी नजर आती हैं। इस बार हाई हील शू भी फैशन ट्रेंड में हैं। इन्हें पहनते वक्त एक बात का जरूर ध्यान रखें कि कभी भी लंबें वक्त तक न पहनें। इससे पैरों के साथ आपकी कमर में दर्द की परेशानी हो सकती है।