scriptआसमां में भी कोरोना का खौफ | Fear of corona even in the sky of Jodhpur | Patrika News

आसमां में भी कोरोना का खौफ

locationजोधपुरPublished: Apr 16, 2021 08:38:30 pm

Jodhpur Airport
– जोधपुर से हवाई यात्रियों की संख्या रह गई आधी, 800 की जगह 400 ही पहुंच रहे एयरपोर्ट- लॉकडाउन के एक साल बाद होली पर शुरू हुई थी दिल्ली-मुंबई की नियमित उड़ानें, अब वापस बंद होने का खतरा

आसमां में भी कोरोना का खौफ

आसमां में भी कोरोना का खौफ

जोधपुर. कोरोना का खौफ अब शहर के आसमां पर भी नजर आने लगा है। दस दिन में ही हवाई यात्रियों की संख्या आधी रह गई है। पहले जोधपुर से जहां करीब 800 यात्री हवाई सफर कर रहे थे वहीं अब इसका ग्राफ गिरकर 400 के पास आ गया है। फ्लाइट्स खाली जाने से एयरलाइंस कम्पनियों को नुकसान हो रहा है। इससे आने वाले कुछ दिनों में कुछ फ्लाइट्स रद्द भी हो सकती हैं।
मार्च 2020 में लॉकडाउन के बाद एक पखवाड़े पहले होली से ही शहर में मुंबई और दिल्ली के लिए नियमित साप्ताहिक उड़ानें शुरू हुई थी और इनके फिर से अनियमित होने का खतरा मंडरा रहा है। वैसे जोधपुर से विभिन्न शहरों के लिए हवाई सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में भले ही कमी आ गई है लेकिन दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू और चैन्नई जैसे शहरों से जोधपुर आने वाले यात्रियों की संख्या पहले की तरह करीब 700 बनी हुई है।
5 शहरों के लिए 14 फ्लाइट्स
वर्तमान में जोधपुर से पांच शहरों दिल्ली, मुंबई, चैन्नई, बेंगलुरू और बेलगाम के लिए औसतन प्रतिदिन 14 फ्लाइट्स का संचालन किया जा रहा है। बेलगाम के लिए फॅ्लाइट्स सप्ताह के तीन दिन ही है, शेष सभी शहरों के लिए प्रतिदिन फ्लाइट मिल रही है।
जोधपुर में हवाई यात्रियों की संख्या में ऐसे आ रही गिरावट
दिन ———- आगमन —— प्रस्थान
1 अप्रेल —— 682 —— 825
2 अप्रेल—— 732 —— 546
3 अप्रेल —— 732 —— 680
4 अप्रेल —— 731 —— 895
5 अप्रेल —— 579 —— 679
6 अप्रेल —— 715 —— 591
7 अप्रेल —— 486 —— 398
8 अप्रेल —— 735 —— 502
9 अप्रेल —— 582 —— 474
10 अप्रेल —— 781 —— 569
11 अप्रेल —— 776 —— 516
12 अप्रेल —— 679 —— 321
13 अप्रेल —— 910 —— 384
14 अप्रेल —— 620 —— 378

9 महीने बाद मार्च में घट गए यात्री
गत वर्ष लॉकडाउन के बाद जोधपुर में जुलाई 2020 में नियमित घरेलू उड़ानें शुरू हुई। इसी के साथ एयर ट्रेफिक और यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा था। जुलाई 2020 में जहां 734 हवाई यात्रियों ने ही सफर किया था जो फरवरी 2021 तक होते-होते 48 हजार 397 पहुंच गया, लेकिन कोविड-19 के मामले बढऩे से मार्च से हवाई यात्रियों की संख्या में फिर से गिरावट आनी शुरू हो गई। मार्च में 46 हजार यात्रियों ने ही सफर किया था, जबकि फरवरी में 316 जहाजों के मुकाबले में मार्च में 346 जहाजों ने उड़ान भरी थी।
…………………
हवाई सफर: अर्श से फर्श पर पहुंचा, अब वापस अर्श की ओर से
महीना ——– हवाई यात्री——एयरक्राफ्ट मूवमेंट
जुलाई 2020 —— 734 —— 10
अगस्त 2020 —— 7643 —— 50
सितम्बर 2020 —— 24106 ——154
अक्टूबर 2020 ——31781 —— 203
नवम्बर 2020 ——34597 —— 235
दिसम्बर 2020 —— 41731 —— 290
जनवरी 2021 —— 44893 —— 302
फरवरी 2021 —— 48397 —— 316
मार्च 2021 ——– 46000 —— 346
(आधा अप्रेल बीत चुका है और अब तक करीब 17,500 हवाई यात्रियों ने ही सफर किया है। )

ट्रेंडिंग वीडियो