10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर में गुलाबी सर्दी का अहसास

पारा 16.6 डिग्री पर पहुंचा
less than 1 minute read
Google source verification
जोधपुर में गुलाबी सर्दी का अहसास

जोधपुर में गुलाबी सर्दी का अहसास

जोधपुर. मौसम में बुधवार को दूसरे दिन भी मौसम में बदलाव देखने को मिला और जोधपुर में रात का पारा लुढक़कर 16.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इससे सुबह हल्की गुलाबी सर्दी का अहसास हुआ। माउंट आबू में पारा 11.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रात का पारा गिरकर बीस डिग्री से नीचे आ गया है जबकि दिन में तापमान 35 डिग्री के भीतर आ रहा है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट के संकेत हैं। सूर्यनगरी में बुधवार की रात इस सीजन की ठण्डी रात रही। न्यूनतम तापमान कल की तुलना में करीब दो डिग्री लुढक़कर 16.6 डिग्री पर आ गया। छत पर सोने वालों को कम्बल ओढऩे पड़े। सुबह-सुबह सैर पर निकलने वाले लोगों को हल्की सर्दी का अहसास हुआ। सुबह पंखे बंद रखने पड़े। दोपहर में भी तेज गति से चल रही पंखों से सर्दी लग रही थी। दोपहर में तापमान 35.2 डिग्री रहा। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी एेसा ही मौसम रहा।