10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला बंदियों ने अपने बच्चों के भविष्य को लेकर आयोग के समक्ष जताई चिंता

  bal बाल कल्याण समिति का महिला सुधार गृह में निरीक्षण
less than 1 minute read
Google source verification
महिला बंदियों ने अपने बच्चों के भविष्य को लेकर आयोग के समक्ष जताई चिंता

महिला बंदियों ने अपने बच्चों के भविष्य को लेकर आयोग के समक्ष जताई चिंता

जोधपुर. बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने शनिवार को केन्द्रीय कारागृह में स्थित महिला सुधार गृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान कारागृह में निरूद्ध महिला बंदियों ने समिति के समक्ष अपने साथ रह रहे बच्चों के भविष्यों को लेकर चिंता जताई और बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए बेहतर संस्था में प्रवेश करवाने का अनुरोध कर लिखित में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महिला सुधार गृह के जेलर सरोज विश्नोई ने बच्चों की देखरेख एवं संरक्षण में लेने के लिए आग्र किया। समिति के अध्यक्ष डॉ. धनपत राज गुजर ने बताया कि महिला बंदियों को विश्वास दिलाया कि उनके बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शीघ्र ही उनको संरक्षण में लेकर जोधपुर जिले में संचालित उचित बाल गृह मे प्रवेशित करवा दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान बच्चों को मास्क भी उपलब्ध करवाए। इस दौरान सदस्य शशि वैष्णव, विक्रम सरगरा, लक्ष्मण परिहार, सुनिला छापर, रोहित टॉक सहित कारागृह के स्टाफ मौजूद थे।