10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेएनवीयू में पीआरओ का कार्यभार अब महिला प्रोफेसर के पास

JNVU News  
less than 1 minute read
Google source verification
जेएनवीयू में पीआरओ का कार्यभार अब महिला प्रोफेसर के पास

जेएनवीयू में पीआरओ का कार्यभार अब महिला प्रोफेसर के पास

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में शुक्रवार को संस्कृत विभाग की प्रोफेसर सरोज कौशल ने जन संपर्क अधिकारी का पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने हिंदी के सहायक आचार्य डॉ. भरत कुमार से पीआरओ का कार्यभार संभाला। इस मौके पर पीआरओ टीम के अन्य सदस्य डॉ. निधि संदल, डॉ. दिनेश गहलोत, डॉ. विभा भूत, डॉ. रचना दिनेश, डॉ. क्षितिज महर्षि, शैलसिंह राठौड़ भी मौजूद रहे। कुलपति ने इस बार पूरी जनसम्पर्क टीम गठित की है। प्रो. कौशल ने अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि विवि की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षाणिक गतिविधियों को मीडिया के माध्यम से समाज में प्रेषित करना, विवि की सभी संवैधानिक समितियों के निर्णयों से अवगत करवाना और शिक्षकों व विधार्थियों की उपलब्धियों को सर्वत्र प्रसारित करना प्राथमिकता में रहेंगे।
डॉ कौशल छह महीने की विवि की तीसरी पीआरओ है। सितम्बर के अंतिम दिनों के डॉ भरत कुमार को पीआरओ का कार्यभार दिया गया था। उनसे पहले कला संकाय डीन प्रो किशोरीलाल रैगर के पास कार्यभार था। गौरतलब है कि विवि के स्थाई पीआरओ डॉ रामनिवास चौधरी लम्बे अवकाश पर है।