10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला सफाई कर्मचारियों से मारपीट-अभद्र व्यवहार, दो गिरफ्तार

- राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज
less than 1 minute read
Google source verification
महिला सफाई कर्मचारियों से मारपीट-अभद्र व्यवहार, दो गिरफ्तार

महिला सफाई कर्मचारियों से मारपीट-अभद्र व्यवहार, दो गिरफ्तार

महिला सफाई कर्मचारियों से मारपीट-अभद्र व्यवहार, दो गिरफ्तार
- राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज
जोधपुर.
दल्ले खां चक्की चौराहे के पास सफाई के दौरान मोपेड सवार दो युवकों ने नगर निगम की महिला सफाई कर्मचारियों से न सिर्फ मारपीट की बल्कि गाली-गलौच व अभद्र व्यवहार किया। देवनगर थाना पुलिस ने राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कर दोनों युवकों को गुरुवार को गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि नगर निगम की महिला सफाई कर्मचारी सुनीता, संगीता, शारदा व लक्ष्मी दल्ले खां चक्की सर्किल के पास सफाई कर रही थी। इतने में वहां आए मोपेड सवार दो युवकों को महिला सफाईकर्मियों ने रोका। इसको लेकर दोनों युवक महिलाओं से तकरार पर उतारू हो गए। विवाद बढऩे पर उन्होंने महिला सफाईकर्मियों से मारपीट कर दी। साथ ही अभद्र व्यवहार व गाली-गलौच कर भाग गए। चारों महिलाओं ने देवनगर थाने में संयुक्त मामला दर्ज कराया। पुलिस ने जांच व तलाश के बाद मसूरिया नट बस्ती निवासी अविनाश पुत्र रमेश नट व अजय पुत्र मनीष नट को गिरफ्तार किया।