11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
जोधपुर के कृषि उपज मंडी में प्रेम प्रसंग में नाराजगी के चलते एक दूसरे पर भांजी लाठियां, वीडियो हुआ वायरल
Play video

जोधपुर के कृषि उपज मंडी में प्रेम प्रसंग में नाराजगी के चलते एक दूसरे पर भांजी लाठियां, वीडियो हुआ वायरल

महामंदिर थाना क्षेत्र में मंडोर कृषि उपज मंडी में दो पक्षों के बीच में जमकर लाठी चली।लगभग 15 से 20 युवक हाथों में डंडे लिए एक-दूसरे पर जमकर हमले किए। पारिवारिक मामले को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। सूचना मिलते ही महा मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत करवाया।
Google source verification

वीडियो : विकास चौधरी/जोधपुर. महामंदिर थाना क्षेत्र में मंडोर कृषि उपज मंडी में दो पक्षों के बीच में जमकर लाठी चली।
लगभग 15 से 20 युवक हाथों में डंडे लिए एक-दूसरे पर जमकर हमले किए। पारिवारिक मामले को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। सूचना मिलते ही महा मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत करवाया। महामंदिर थाना क्षेत्र में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।


थानाधिकारी सुमेरदान ने बताया कि दो पक्षों के बीच शादी की बात को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा था। जिसपर एक पक्ष लडक़ी के पिता की दुकान पर पहुंचा, तो वहां दोनों के बीच में जमकर अनबन हो गई और मौके पर एक दूसरे पक्ष पर डंडों से मारपीट शुरू कर दी। जिस पर पीडि़त पक्ष ने मामले की रिपोर्ट पेश की है। पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।