10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bharat Bhagya Vidhata: कंगना रनौत कल आएंगी जोधपुर, ‘भारत भाग्य विधाता’ का होगा भव्य प्रीमियर

Kangana Ranaut Bharat Bhagya Vidhata Movie: ‘भारत भाग्य विधाता' के विशेष प्रदर्शन में शामिल होंगे दर्शक और अतिथि, मुंबई आतंकी हमले के अनसुने नायकों की कहानी पर आधारित है फिल्म

2 min read
Google source verification
film Bharat Bhagya Vidhata

भारत भाग्य विधाता फिल्म पोस्टर। फोटो- पत्रिका नेटवर्क

जोधपुर। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत गुरुवार को जोधपुर में अपनी आगामी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के ग्रैंड प्रीमियर में शामिल होंगी। फिल्म के प्रस्तुतकर्ता एवं निर्माता जयंतीलाल गाडा भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। शहर के पेन इंडिया मॉल (इंडियाबुल्स) में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम जोधपुर के लिए एक विशेष सिनेमाई आयोजन माना जा रहा है, क्योंकि पहली बार किसी हिंदी फिल्म का इतने बड़े स्तर पर प्रीमियर यहां आयोजित किया जा रहा है।

यह वीडियो भी देखें

राजस्थान पत्रिका कार्यक्रम का को-प्रेजेंटर रहेगा। यह फिल्म 12 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज से एक दिन पहले होने वाले इस प्रीमियर में शहर के गणमान्य नागरिकों, फिल्म प्रेमियों, विशेष आमंत्रित अतिथियों और मनोरंजन जगत से जुड़े लोगों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को लेकर जोधपुर शहर में उत्सुकता का माहौल है।

नर्स की भूमिका में हैं कंगना

फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ एक ऐसे अध्याय को रुपहले पर्दे पर लेकर आई है, जिसे इतिहास और चर्चाओं में ज्यादा स्थान नहीं मिला। फिल्म उन नर्सों और वार्ड बॉयज की बहादुरी को केंद्र में रखकर बनाई गई है, जिन्होंने वर्ष 2008 में मुंबई पर हुए भीषण आतंकी हमले के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर 400 से अधिक लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म का फोकस उन सामान्य लोगों पर है, जिन्होंने असाधारण साहस का परिचय देते हुए संकट की घड़ी में मानवता का जीवंत उदाहरण पेश किया।

फिल्म का ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया है, जिसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। ट्रेलर में भय, संघर्ष और साहस के बीच मानवीय संवेदनाओं को प्रमुखता से दिखाया गया है। फिल्म निर्माताओं का कहना है कि यह फिल्म उन गुमनाम नायकों को श्रद्धांजलि है, जिनकी बहादुरी के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। फिल्म में कंगना ने नर्स की भूमिका को पर्दे पर बेहतरीन ढंग से निभाया है। ट्रेलर में उनकी अभिनय क्षमता नर्स के किरदार के साथ पूरी तरह न्याय करती हुई दिखाई देती है।

कंगना रनौत के साथ ये हैं फिल्म में

फिल्म में कंगना के साथ गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बेर्डे, आशा शेलार, सुहिता थाटे, रसिका अघासे, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं। डॉ. जयंतीलाल गाडा (पीईएन स्टूडियोज) की प्रस्तुति में बनी यह फिल्म यूनोइया फिल्म्स एलएलपी और फ्लोटिंग रॉक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से पेन स्टूडियोज, मणिकर्णिका फिल्म्स और परमहंस क्रिएशंस ने निर्मित की है।