एक-एक कांस्टेबल तैनात
उदयमंदिर थानाधिकारी मदनलाल बेनीवाल ने बताया कि पदमावत का प्रदर्शन नहीं होगा, लेकिन किसी भी गड़बड़ी से बचने व एहतियात के तौर पर सिनेमा हॉल के बाहर एक-एक कांस्टेबल तैनात किया गया है। सर्किट हाउस के सामने ब्ल्यू सिटी मॉल में कार्निवल सिनेमा के मैनेजर ने हॉल के मुख्य गेट के बाहर व टिकट खिड़की पर नोटिस चस्पां किया है। इसमें २५ जनवरी से फिल्म का प्रदर्शन न करने की जानकारी दी गई है।