10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारात की कार में शार्टसर्किट से लगी आग, पांच झुलसे

बिलाड़ा की इन्द्रा कॉलोनी से शनिवार को पाली जा रही बारात की एक एसयूवी कार में रास्ते में शार्टसर्किट होने से सवार 5 बाराती झुलस गए।
less than 1 minute read
Google source verification
 Fire in a car with a shortcut

बारात की कार में शार्टसर्किट से लगी आग, पांच झुलसे

खारिया मीठापुर (जोधपुर). बिलाड़ा की इन्द्रा कॉलोनी से शनिवार को मुस्लिम समुदाय के एक युवक की पाली जा रही बारात की एक एसयूवी कार में रास्ते में शार्टसर्किट होने से सवार 5 बाराती झुलस गए। उनको उपचार के लिए पाली के बांगड़ अस्पताल की बर्न यूनिट मे भर्ती करवाया गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार बिलाड़ा की इन्द्रा कॉलोनी मे रहने वाले मुसलमान समुदाय के कमरूदीन पिंजारा के पुत्र मोसीन खान की बारात पाली के लिए रवाना हुई। पाली के समीप 72 फ ीट स्थित बालाजी मंदिर के पास अचानक चलती एसयूवी कार मे शार्ट सर्किट हो गया और आग लग गई। वहां गाड़ी को रोककर आग पर काबू पाया गया जिसमें 6 बारातियों मे से पांच आग की लपटों से झुलस गए, जिनको पाली के बांगड़ अस्पताल ले जाया गया।

इनमें बिलाड़ा निवासी मोहम्मद सहजाद पुत्र शहाबुदीन, मोहम्मद सोएल पुत्र जाकिर हुसैन, मोहम्मद इरफ ान पुत्र निसार मोहम्मद, फि रोज खान पुत्र जमालुदीन व कार चालक शाहरूख पुत्र मोहम्मद इकबाल शामिल हैं।