10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
बीड़ी जलाई तो यहां पर लग गई आग
Play video

बीड़ी जलाई तो यहां पर लग गई आग

जोधपुर.शहर के एमडीएम अस्पताल में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बीड़ी जलने को आग लगने का कारण माना जा रहा है।
Google source verification

जोधपुर

image

MI Zahir

Oct 29, 2018

जोधपुर. जरा सी आग गुलिस्तां को फूंक देती है, चमन खराब तबाह आशियाना होता है। शहर के एमडीएम अस्पताल में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बीड़ी जलने को आग लगने का कारण माना जा रहा है।शहर के सबसे बड़े मथुरादास माथुर में अस्पताल में जलती बीड़ी के कारण सोमवार दोपहर आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई और जब आग लगने की घटना के बारे में मालूम चला तो लोग इधर उधर दौडऩे लगे। जानकारी के अनुसार जलती बीड़ी की वजह से मथुरादास माथुर अस्पताल के प्रशासनिक भवन के पास कबाड़ में रखे सामान में आग लग गई। गनीमत है कि आग ने विकराल रूप धारण नहीं किया। आग बढऩे से पूर्व ही आग पर काबू लिया गया। हालांकि आग से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। समय रहते सुरक्षा गाड्र्स की सूझबूझ से आग बुझा दी गई। मौके पर दमकल भी पहुंची। वहीं पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर जायजा लिया।