
खड़ी कार में आग, बोलेरो भी जली
जोधपुर.
रेजीडेंसी रोड पर सड़क किनारे खड़ी कार में बुधवार दोपहर आग लग गई। पास ही खड़ी एक बोलेरो भी चपेट में आ गई। नगर निगम की एक दमकल ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार के आगे का हिस्सा व दोनों टायर जल चुके थे।
अग्निशमन सूत्रों के अनुसार चौहाबो निवासी एक व्यक्ति अपने रिश्तेदार के बीमार होने पर मंगलवार रात कार से रेजीडेंसी रोड स्थित निजी अस्पताल आया था। कार अस्पताल के बाहर सड़क किनारे खड़ी की गई थी। इस बीच, बुधवार दोपहर एक बजे कार के आगे वाले हिस्से में आग गई। दोनों टायर जलने लगे। जिससे लपटें निकलने लगी और आग ने इंजन व अंदर वाले हिस्से को चपेट में ले लिया। कार के आगे खड़ी बोलेरो भी चपेट में आ गई। जिससे उसका पिछला हिस्सा जल गया। आस-पास के लोगों ने बोलेरो हटवाई और फिर दमकल बुलाई। अग्निशमन कर्मचारी जितेन्द्रसिंह, विश्वेन्द्र, अरविंद व चालक नरेश ने कुछ देर की मशक्कत से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार के दोनों टायर व आगे का हिस्सा जल चुका था। आग लगने का कारण पता नहीं लग पाया।
Published on:
09 Sept 2021 02:29 am
