10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिनदहाड़े प्लांट में धधकी आग, सामान जलकर खाक

लवेरा बावड़ी. बिराई ग्राम में गुरुवार दोपहर में एक आरओ प्लांट में अचानक आग लग जाने से लाखों का सामान जल कर खाक हो गया।
less than 1 minute read
Google source verification
दिनदहाड़े प्लांट में धधकी आग, सामान जलकर खाक

दिनदहाड़े प्लांट में धधकी आग, सामान जलकर खाक

लवेरा बावड़ी. बिराई ग्राम में गुरुवार दोपहर में एक आरओ प्लांट में अचानक आग लग जाने से लाखों का सामान जल कर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार लालाराम पुत्र रामेश्वरलाल के बिराई स्थित बालाजी वाटर सप्लायर्स आरओ प्लांट में दोपहर दो बजे आग लग गई। आग की खबर गांव में फैल गई और आग की लपटें व धुएं के उठते गुब्बार को देखकर ग्रामीण व आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उसके बाद बिराई रामचौकी की अग्निशमन गाड़ी भी मौके पर आ गई और आग बुझाने में जुट गई। पंसस सुनील गर्ग, सुरेश मंत्री, हनुमान सुथार, प्रवीण, मेघाराम, रामकरण, रूपाराम समेत अनेक ग्रामीणों ने पानी डालकर एक घण्टे की मशक्क्त के बाद आग को काबू में पा लिया। पटवारी ने मौके पर पहुंच कर मौका फर्द रिपोर्ट बनाई। जिसमें बताया कि आग संभवत: शार्ट सर्किट से लगी हैं। बिराई आरओ प्लांट में शार्ट सर्किट से लगी आग में 200 लीटर आरओ मशीन, दो चिल्लर एक तीन टन का एक दो टन का, 1200 पाली कैम्पर, 30 कटटा यूरिया, 5 टेंट कू लर, 15 क्विंटल मूंग, मोठ व अन्य सामान जलकर राख हो गया।

18 दिन में तीसरी घटना

क्षेत्र में आग लगने की यह 18 दिन में तीसरी घटना हैं। १९ अक्टूबर को बावड़ी में सीमेंट की दुकान, 25 अक्टूबर को तिरपाल की दुकानें के पीछे आग लग गई थी। गनीमत ही कि इन हादसों में कोई जनहानि नहीं हुई।