10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रक में आग, पुलिस चालक व ग्रामीण ने जलता ट्रक बाहर ले जाकर छोड़ा

- आग लगने पर चालक ने कस्बे के मुख्य बाजार में ट्रक छोड़ बाहर निकला- पुलिस ने कस्बे से दो किमी दूर सुनसान जगह खड़ा किया
less than 1 minute read
Google source verification
ट्रक में आग, पुलिस चालक व ग्रामीण ने जलता ट्रक बाहर ले जाकर छोड़ा

ट्रक में आग, पुलिस चालक व ग्रामीण ने जलता ट्रक बाहर ले जाकर छोड़ा

जोधपुर.
शहर के निकटवर्ती झंवर कस्बे के मुख्य बाजार में मंगलवार को चारे से भरे ट्रक में भीषण आग लगने से हड़कम्प मच गया। चालक ट्रक छोड़ बाहर निकल आया। झंवर थाना पुलिस के चालक व एक ग्रामीण ने जलता दो किमी दूर सुनसान जगह ले जाकर खड़ा किया।
थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि चारे से भरा एक ट्रक सुबह झंवर कस्बे से निकल रहा था। चारा ऊंचाई तक भरा होने से शॉर्ट सर्किट की वजह से उसमें आग लग गई। इसका पता लगा तो चालक ने मुख्य मार्केट में ट्रक खड़ा किया और बाहर निकल आया। बाजार में ट्रक को जलता देख ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया। वहां अनहोनी की आशंका होने लगी। इतने में झंवर थानाधिकारी मनोज कुमार, एएसआइ भंवरलाल व जब्बरसिंह, हेड कांस्टेबल भंवरलाल व अशोक, कांस्टेबल मदनलाल, कमलेश, प्रतापाराम व कांस्टेबल चालक श्रवणलाल मौके पर पहुंचे। चारा चपेट में आने से ट्रक के पिछले हिस्से में आग भीषण हो चुकी थी। बाजार में जान-माल के नुकसान की आशंका होने लगी। कांस्टेबल चालक श्रवणलाल व ग्रामवासी जितेन्द्रसिंह ने जलता ट्रक स्टार्ट किया और दो किमी दूर सुनसान जगह ले जाकर खड़ा किया। तब ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। तब तक दमकलकर्मी भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया।