
राजस्थान के जोधपुर शहर में सूरसागर थानांतर्गत इन्द्रोका गांव में आपसी रंजिश में शनिवार रात साढ़े बारह बजे गाड़ी से टक्कर मारने के बाद फायरिंग कर दी गई। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर घायल हो गया। हमलावर फरार हो गए।
सहायक पुलिस आयुक्त प्रतापनगर रविन्द्र बोथरा ने बताया कि इन्द्रोका गांव में चौराहे पर फायरिंग की गई। भोमसिंह व शैलेन्द्र सिंह के गोलियां लगीं। इससे दोनों खून से लथपथ हो गए। उन्हें मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया, जहां भोमसिंह को मृत घोषित कर दिया गया। शैलेन्द्र सिंह का इलाज चल रहा है।
यह वीडियो भी देखें
पुलिस का कहना है कि आरोपी श्रवण सिंह व वीरेंद्र सिंह की शराब की दुकानें हैं। इसको लेकर काफी समय से भोमसिंह से विवाद चल रहा है। रात बारह बजे दोनों पक्षों में विवाद हुआ। आरोपियों ने भोमसिंह को गांव के चौराहे पर आने की चेतावनी दी। ऐसे में भोमसिंह व शैलेन्द्र सिंह वहां पहुंचे। दोनों को देख आरोपियों ने पहले गाड़ी से टक्कर मारी। फिर फायरिंग कर दी।
Updated on:
30 Mar 2025 04:38 pm
Published on:
30 Mar 2025 04:25 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
