
जोधपुर। नववर्ष समारोह ( New Year 2020 ) के दौरान सर्किट हाउस के सामने रोड पर होटल ऑन द रॉक्स में अकेले (बगैर कपल) होने पर रोकने को लेकर उपजे विवाद में मंगलवार देर रात एक व्यक्ति ने होमगार्ड पर तीन गोलियां चला दी। एक गोली बेल्ट पर लगने से वह जख्मी हो गया। जबकि दो गोलियां निशाना चूक गईं। हमलावर बिना नम्बर की एसयूवी में चार-पांच साथियों के साथ भाग निकला।
जोधपुर। नववर्ष समारोह के दौरान सर्किट हाउस के सामने रोड पर होटल ऑन द रॉक्स में अकेले (बगैर कपल) होने पर रोकने को लेकर उपजे विवाद में मंगलवार देर रात एक व्यक्ति ने होमगार्ड पर तीन गोलियां चला दी। एक गोली बेल्ट पर लगने से वह जख्मी हो गया। जबकि दो गोलियां निशाने से चूक गई। हमलावर बिना नम्बर की एसयूवी में चार-पांच साथियों के साथ भाग निकला।
पुलिस के अनुसार होटल ऑन द रॉक्स (ओटीआर) में नववर्ष समारोह चल रहा था। देर रात बिना नम्बर की एसयूवी में कुछ युवक वहां आए। एक व्यक्ति कार से उतरकर होटल मे जाने लगा, लेकिन प्रवेश द्वार पर गार्ड ने उसे रोक दिया। कपल और पास न होने से उसने अंदर जाने से मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों में तकरार हो गई। इस दौरान पुलिस का एक उप निरीक्षक, कांस्टेबल व होमगार्ड हीरसिंह भी वहां मौजूद थे। जबरन अंदर जाने पर गार्ड ने उस व्यक्ति को रोका और पीछे की तरफ धकेला। दोनों में गर्मागर्मी हो गई। होमगार्ड ने भी उसे पीछे की तरफ धक्का दे दिया। इससे गुस्साए उस व्यक्ति ने जेब से हथियार निकाला और होमगार्ड हीरसिंह पर तीन गोलियां चला दी। एक गोली होमगार्ड के बेल्ट पर लगी। जिससे पेट में घाव हो गया। दो अन्य गोलियों से वह बच गया। वहां मौजूद पुलिस ने उसे पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन वो सडक़ किनारे खड़ी एसयूवी में बैठकर भाग निकला। बाद में होटल प्रशासन व पुलिस के अन्य अधिकारी वहां आए।
मूलत: बाड़मेर हाल गणेशपुरा निवासी घायल होमगार्ड हीरसिंह को महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। नववर्ष समारोह के चलते बतौर सुरक्षा व्यवस्था पुलिस व होमगार्ड तैनात थे। तलाश में नाकाबंदी, शूटर का सुराग नहीं वारदात का पता लगते ही पुलिस उपायुक्त धर्मेन्द्रसिंह, आइपीएस अधिकारी व एसीपी राजेश मीणा, एडीसीपी तेजपालसिंह व रातानाडा थानाधिकारी मौके पर पहुंचे। होटल के गेट पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जिसमें पूरी फायरिंग सामने आ गई। पुलिस ने बिना नम्बर एसयूवी व हमलावर की तलाश में नाकाबंदी कराई, लेकिन देर रात तक सुराग नहीं लग सका।
Published on:
01 Jan 2020 09:21 am
