
RAILWAY----खजवाना स्टेशन से पहली बार माल लदान शुरू
जोधपुर।
जोधपुर रेल मण्डल की बिजनेस डवलपमेंट युनिट (बीडीयू) के प्रयास से खजवाना रेलवे स्टेशन से पहली बार माल लदान शुरू हुआ। रेलवे प्रवक्ता गोपाल शर्मा ने बताया कि मण्डल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डेय ने बुधवार को खजवाना रेलवे स्टेशन से पहली बार क्लिंकर से भरी मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अम्बूजा सीमेंट की ओर से क्लिंकर से लदान की गई मालगाड़ी को दादरी रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया गया । वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक धीरूमल ने बताया कि क्लिंकर के इस बॉक्स एन रैक लदान से मंडल को 35 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। अम्बूजा सीमेंट के वाइस प्रेसिडेंट सुंदर सैनी ने बताया कि रेलवे की ओर से माल परिवहन करने में किफ ायत देखते हुए इस लदान को जारी रखा जाएगा। डीआरएम पाण्डेय ने अम्बूजा सीमेंट के प्रतिनिधियों को रेलवे की ओर से आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा माल लदान के लिए बेहतर वातावरण प्रदान करने का विश्वास दिलाया।
---
Updated on:
13 Oct 2021 11:16 pm
Published on:
13 Oct 2021 11:16 pm
