10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
महिलाओं ने मंच पर दिया प्रतिभा का परिचय, फिट एन ग्लैम में मॉडल्स ने दिखाया उत्साह
Play video

महिलाओं ने मंच पर दिया प्रतिभा का परिचय, फिट एन ग्लैम में मॉडल्स ने दिखाया उत्साह

बदलती जिंदगी, भागदौड़ भरी लाइफ में महिलाओं के सपने भी जिम्मेदारियों के बोझ तले दबे नजर आते हैं। फिर चाहे प्रोफेशन हो या घर का काम महिलाएं सभी में अपनी बखूबी जिम्मेदारी निभाती नजर आती हैं। ऐसी महिलाओं को मंच देने के उद्देश्य से शहर में फिटएनग्लैम सीजन-2 का आयोजन किया जा रहा है।
Google source verification

वीडियो : अरविंदसिंह राजपुरोहित/जोधपुर. बदलती जिंदगी, भागदौड़ भरी लाइफ में महिलाओं के सपने भी जिम्मेदारियों के बोझ तले दबे नजर आते हैं। फिर चाहे प्रोफेशन हो या घर का काम महिलाएं सभी में अपनी बखूबी जिम्मेदारी निभाती नजर आती हैं। ऐसी महिलाओं को मंच देने के उद्देश्य से शहर में फिटएनग्लैम सीजन-2 का आयोजन किया जा रहा है। जिसके पोस्टर का विमोचन रविवार को किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वर्र्किंग वुमन्स, हाउस वाइफ ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। जानकारी देते हुए डॉ. सोनल परिहार ने बताया कि प्रतियोगिता मिस व मिसेज कैटेगरी में आयोजित की जा रही है। इसमें 18 से 65 वर्ष तक की महिलाएं हिस्सा ले सकेंगी। इसके लिए पूरे राजस्थान से महिलाओं का निशुल्क रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। दो माह बाद फिनाले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें चयनित 30 महिलाओं को प्रतिभा प्रदर्शन का मौका मिलेगा। विजेता मॉडल्स को वेब सीरीज, नेटफिल्क्स में काम दिया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को फिटनेस के प्रति जागरुक करना है।