10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
एयर इंडिया की फ्लाइट रद्द, जेट ने चलाई विशेष फ्लाइट
Play video

एयर इंडिया की फ्लाइट रद्द, जेट ने चलाई विशेष फ्लाइट

- मुंबई में रन-वे मरम्मत की वजह से 6 घण्टे बंद रहा एयर ट्रेफिक
Google source verification

जोधपुर. मुंबई एयरपोर्ट पर रन-वे मरम्मत का कार्य चलने से मंगलवार को जोधपुर से मुंबई आने व जाने वाली फ्लाइट्स पर विपरीत असर पड़ा। एयर इंडिया ने मुंबई-जोधपुर फ्लाइट रद्द कर दी। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई, वहीं जेट एयरवेज ने रुटिन मुंबई-जोधपुर फ्लाइट को रद्द करके मुंबई-जोधपुर-दिल्ली की विशेष फ्लाइट का संचालन किया और यात्री भार को मैनेज करने की कोशिश की। अगले साल फरवरी में भी मुंबई के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर मरम्मत कार्य होगा। इस वजह से लंबे समय तक कई फ्लाइट्स का शेड्यूल फरवरी में बदलना पड़ेगा।


मुंबई एयरपोर्ट पर सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक शट डाऊन लिया गया। इस दौरान न किसी फ्लाइट को उड़ान भरने की अनुमति थी और न उतरने की। एयरलाइंस कम्पनियों को एयरपोर्ट ने कुछ दिनों पहले ही सूचित कर दिया था। ऐसे में कइयों ने फ्लाइट री-शेड्यूल की तो कुछ ने रद्द कर दी।
एयर इंडिया की मुंबई-जोधपुर फ्लाइट एआई-645 रद्द कर दी गई। यह प्रतिदिन सुबह 9.35 से मुंबई से रवाना होकर सुबह 11.20 बजे जोधपुर आती है। यही फ्लाइट एआई-646 के रूप में 11.55 बजे जोधपुर से रवाना होकर दोपहर 1.45 बजे मुंबई पहुंचती है। दोनों फ्लाइट रद्द रही।

जेट ने चलाई विशेष फ्लाइट
जेट एयरवेज ने मुंबई-जोधपुर की रुटिन 9 डब्ल्यू 2412 फ्लाइट रद्द कर दी। यह दोपहर 1.20 बजे जोधपुर पहुंचती है। इसके स्थान पर 9 डब्ल्यू 695 विशेष फ्लाइट का संचालन किया गया जो मुंबई से सुबह 8.35 बजे रवाना होकर सुबह 10.30 बजे जोधपुर आ गई। यही विमान आगे दिल्ली निकल गया। दिल्ली से दोपहर बाद विमान वापस जोधपुर आया और यह 9डब्ल्यू 696 फ्लाइट के रूप में अपराह्न 4.30 बजे मुंबई के लिए रवाना हुआ और शाम 6.25 बजे मुंबई पहुंच गया। बुधवार को सभी फ्लाइट्स अपने रुटिन समय पर ही संचालित होगी।