15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंडियन आर्मी के लिए FDDI ने बनाए स्पेशल शूज, रेगिस्तान से सियाचिन तक जवानों के लिए होंगे कारगर

Jodhpur News: एफडीडीआई जोधपुर- फुटवियर डिजाइनर मिलिट्री, ऑर्थोपेडिक और सेफ्टी शूज की सीख रहे तकनीक

2 min read
Google source verification
army special shoes

जयकुमार भाटी
Jodhpur News: फुटवियर डिजाइन एवं विकास संस्थान (एफडीडीआई) जोधपुर में स्थापित देश के पहले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मिलिट्री, ऑर्थोपेडिक और सेफ्टी जैसे स्पेशलाइज्ड फुटवियर डिजाइन किए जा रहे हैं। ऐसे में एफडीडीआई के देशभर के केन्द्रों के फुटवियर विशेषज्ञों को यहां विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सेना के जवानों के लिए स्पेशल सेफ्टी शूज तैयार करना सीख रहे हैं। इनमें अत्यधिक गर्म तापमान वाले रेगिस्तान और ठंडे तापमान वाले सियाचिन जैसे बॉर्डर पर तैनात जवानों के लिए विशेष तरह के इनोवेटिव शूज डिजाइन करना सीख रहे हैं।

शूज की नई डिजाइन बनेंगी

एफडीडीआई जोधपुर के कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार के अनुसार यहां चल रहा फुटवियर विशेषज्ञों का विशेष प्रशिक्षण आगे चलकर फुटवियर के क्षेत्र में बदलाव लाएगा। देश के विभिन्न केन्द्रों से आए फुटवियर डिजाइनरों के लिए उन्नत टेक्नोलॉजी व आधुनिकतम मशीनें मिलिट्री शूज, सेफ्टी शूज एंड ऑर्थोपेडिक शूज के उन्नत व आधुनिकतम डिजाइन बनाने में काफी मददगार सिद्ध होंगी। चेन्नई की सीनियर फुटवियर डिजाइनर डॉ. आर प्रियदर्शिनी ने बताया कि विशेष प्रशिक्षण में भाग लेकर इनोवेटिव डिजाइनिंग सीखने को मिली हैं। इस प्रशिक्षण से फुटवियर टेक्नोलॉजी का प्रयोग करके डिजाइनिंग को उन्नत बनाना सीखा है।

मशीनों से स्पेशल शूज तैयार करना सीखा

कोलकाता की फुटवियर विशेषज्ञ व डिजाइनर मेदिनी प्रभा का कहना है कि प्रशिक्षण में आधुनिकतम व उन्नत किस्म की मशीनों का प्रयोग कर मिलिट्री व ऑर्थोपेडिक शूज की डिजाइनिंग की इनोवेटिव टेक्निक सीखने को मिली है। हैदराबाद की फुटवियर विशेषज्ञ व डिजाइनर अनिला शशि ने बताया कि प्रशिक्षण में सीखने के बाद मिलिट्री, सेफ्टी व ऑर्थोपेडिक शूज की डिजाइनिंग आधुनिकतम तरीके से करने में मदद मिलेगी। इससे डिजाइनिंग के क्षेत्र में काम कर रहे युवा डिजाइनरों को उन्नत टेक्नोलॉजी का फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़ें- अधूरे पड़े रिंग रोड प्रोजेक्ट को मिलेगी रफ्तार, अब CM भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, गडकरी को लिखा ऐसा पत्र