11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शेष राशि बरामदगी के लिए आरोपियों का रिमाण्ड बढ़ाया

- ऑनलाइन कम्पनी के कर्मचारी से आठ लाख रुपए लूट का मामला
less than 1 minute read
Google source verification
For recover of robbery money accused reemand extained

शेष राशि बरामदगी के लिए आरोपियों का रिमाण्ड बढ़ाया

जोधपुर.
बासनी औद्योगिक क्षेत्र में एम्स के सामने गली-८ के पास ऑनलाइन कम्पनी कर्मचारी से आठ लाख रुपए लूटने के दोनों आरोपियों का रिमाण्ड रविवार को बढ़ा दिया गया।

बासनी थाना पुलिस के अनुसार प्रकरण में आरोपी मूलत: बाड़मेर में गुढ़ामालानी हाल पाल में बारला बेरा निवासी जोगाराम उर्फ जय बेनीवाल और पाल में बुद्धनगर निवासी सम्पत जोशी को रिमाण्ड अवधि समाप्त होने पर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को एक-एक दिन के लिए और रिमाण्ड पर भेजने के आदेश दिए गए। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से लूट के ६.३४ लाख पांच सौ रुपए व वारदात में प्रयुक्त कार गत ३१ दिसम्बर को बरामद हो चुके हैं। जबकि मोबाइल गत दिनों बरामद किया गया था। आरोपियों से १.८३ लाख ५२० रुपए बरामद किए जाने हैं। जो आरोपियों ने खर्च कर दिए थे। एक बार फिर रिमाण्ड पर लेकर पुलिस आरोपियों से यह राशि बरामद करने के प्रयास कर रही है।
गौरतलब है कि अमेजन कम्पनी का कर्मचारी हेमंत पुरी गत २४ दिसम्बर की रात ऑनलाइन सामग्री सप्लाई से अर्जित ८.१८ लाख रुपए लेकर जा रहा था। तब गली-८ के पास कार में आए आरोपियों ने उसके कंधे पर लटक रहा बैग लूट लिया था। पुलिस ने ३१ दिसम्बर को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था।