10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
मंजीरे बजाते हुए घंटाघर में झूम रहे इस विदेशी को देखने उमड़ी भीड़, लोगों ने इसपर रुपए भी अवारे
Play video

मंजीरे बजाते हुए घंटाघर में झूम रहे इस विदेशी को देखने उमड़ी भीड़, लोगों ने इसपर रुपए भी अवारे

विभिन्न देशों और प्रांतों से आने वाले पर्यटक यहां की स्थापत्य कला के अभीभूत होते हैं और रंग-बिरंगी संस्कृति को जान कर खुद भी इसके रंग में रंग जाते हैं।
Google source verification

वीडियो : एसके मुन्ना/जोधपुर. पर्यटन के लिहाज से जोधपुर हमेशा से ही पर्यटकों की पसंदीदा जगह रही है। यहां देशी और विदेशी पर्यटकों की आवक सर्दियों के सीजन में अधिक बढ़ जाती है। विभिन्न देशों और प्रांतों से आने वाले पर्यटक यहां की स्थापत्य कला के अभीभूत होते हैं और रंग-बिरंगी संस्कृति को जान कर खुद भी इसके रंग में रंग जाते हैं। इसका ताजा उदाहरण प्रख्यात दर्शनीय स्थल गिरदीकोट स्थित घंटाघर में देखने को मिला। यहां घूमने आया एक विदेशी पर्यटक जब हाथ में मंजीरे लेकर झूमने लगा तो स्थानीय लोग एकबारगी इस नृत्य को देखने के लिए रुक गए। वहीं अपनी मस्ती में डूबा यह सैलानी अलग-अलग मुद्राओं में नृत्य करता रहा। इसपर यहां के कुछ लोगों ने रुपए अवारे तो इस पर्यटक ने उसे अपनी जेब में रख लिया।