10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस की नवीन कार्यकारिणी का गठन

जोधपुर की प्रदेश संभाग एवं जिले की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव के माध्यम से संपूर्ण कार्यकारिणी को मनोनयन पत्र भेंट कर संगठन में शामिल किया गया।
less than 1 minute read
Google source verification
ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस की नवीन कार्यकारिणी का गठन

ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस की नवीन कार्यकारिणी का गठन

जोधपुर। जोधपुर की प्रदेश संभाग एवं जिले की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन के नेतृत्व में कविता श्रीवास्तव राष्ट्रीय अध्यक्ष सेवा एवं मानवाधिकार प्रकोष्ठ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष गिरीश माथुर एवं प्रदेश सचिव दीपेश भटनागर को सम्मानित किया गया। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव के माध्यम से संपूर्ण कार्यकारिणी को मनोनयन पत्र भेंट कर संगठन में शामिल किया गया। कार्यक्रम में संभागीय सचिव आशीष माथुर, संभागीय उपाध्यक्ष मुकेश अस्थाना, संभागीय संगठन मंत्री दीपक माथुर, जिला अध्यक्ष आशुतोष माथुर, राजेंद्र कुमार माथुर जिला संयुक्त सचिव, सुनील भटनागर जिला संगठन मंत्री, बीकानेर से आये जिला संगठन मंत्री नीरज सक्सेना को संगठन में शामिल करने की प्रक्रिया की गई। साथ ही अरुण माथुर प्रदेश अध्यक्ष मीडिया प्रकोष्ठ, अविनाश भटनागर जिला महामंत्री, आशीष श्रीवास्तव संभागीय अध्यक्ष, राजीव निगम संभागीय संगठन मंत्री, रतीश भटनागर विधि सलाहकार, रवि भटनागर जिला महासचिव, कार्तिक किशोर श्रीवास्तव जिला संगठन मंत्री के नाम का भी मनोनयन किया गया। अंत में प्रदेश अध्यक्ष गिरीश माथुर ने सभी को संगठित होकर कार्य करने का संदेश दिया।