10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व सांसद गजसिंह अस्वस्थ, निजी सचिव ने बताया एलर्जी

जांच के बाद कोरोना रिपोर्ट भी निगेटिव
less than 1 minute read
Google source verification
पूर्व सांसद गजसिंह अस्वस्थ, निजी सचिव ने बताया एलर्जी

पूर्व सांसद गजसिंह अस्वस्थ, निजी सचिव ने बताया एलर्जी

जोधपुर. मारवाड़ और जोधपुर वासियों के दिलों पर राज करने वाले पूर्व सांसद गजसिंह को रेजिडेंसी रोड स्थित गोयल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। गजसिंह सोमवार को अलसुबह सांस लेने में दिक्कत के बाद करीब 4 बजे भर्ती कराया गया। जोधपुरवासियों के लिए सुखद खबर यही है स्वास्थ्य जांच के बाद गजसिंह की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। चिकित्सकों के अनुसार उन्हें सेप्टिसीमिया हुआ है। जिसके कारण शरीर में व्हाइट ब्लड सेल प्रभावित होने से इन्फेक्शन हो गया। चिकित्सकों के मुताबिक अब उनकी सेहत में सुधार है। उनके अस्वस्थ होने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शहरवासियों के चेहरे पर एकबारगी चिंता की लकीरें छा गई। पूर्व सांसद गजसिंह के निजी सचिव जगत सिंह राठौड़ ने बताया कि गोयल अस्पताल में गजसिंह की नियमित वार्षिक जांच हुई है जिसमें उन्हें हल्के एलर्जी का पता चला । बाकी सभी स्वास्थ्य संबंधी जांच की रिपोर्ट सामान्य पाई गई है। पूर्व सांसद गज सिंह के परिवार के लोगों ने भी सोशल मीडिया पर गजसिंह के स्वास्थ्य को लेकर शुभचिंतकों की शुभकामनाओं के लिए आभार जताया। उन्होंने बताया कि पूर्व सांसद गजसिंह बिल्कुल स्वस्थ है।