
पूर्व सासंद गजसिंह की होगी माइनर सर्जरी
जोधपुर. पूर्व सांसद गजसिंह की डॉक्टरों की सलाह अनुसार हल्की एलर्जी के कारण माइनर सर्जरी की जाएगी। पूर्व सांसद गजसिंह को सोमवार अलसुबह सांस लेने में दिक्कत के बाद करीब 4 बजे रेजिडेंसी रोड स्थित गोयल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य जांच के बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। चिकित्सकों के अनुसार उन्हें सेप्टिसीमिया हुआ है। जिसके कारण शरीर में व्हाइट ब्लड सेल प्रभावित होने से इन्फेक्शन हो गया। पूर्व सांसद के निजी सचिव जगतसिंह राठौड़ ने बताया कि गजसिंह का स्वास्थ्य ठीक है और डॉक्टरों की सलाह अनुसार जांच के बाद पाई गई हल्की एलर्जी का इलाज माइनर सर्जरी से किया जाएगा।
गजसिंह एक अद्भुत व्यक्तित्व
-जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में 13 जनवरी 1948 को जन्मे गजसिंह
- 16 फरवरी 1973 को राजकुमारी हेमलता राजे से देहरादून में विवाह
- जोधपुर को अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर प्रतिष्ठित करने में गजसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका
- 1978 से 1980 तक त्रिनिडाड में भारत की तरफ से हाई कमिश्नर जैसे उच्च पद को सुशोभित कर चुके हैं
- 22 मार्च 1990 से 4 जून 1993 तक राज्यसभा सदस्य
- विदेशी माहौल में पले बढ़े परंतु मातृभाषा से सदा जुड़ाव
- वर्ल्ड मोनुमेंट्स परिवार की ओर से विश्व स्तर पर दिया जाने वाला उच्चतम सम्मान एड्रियन अवार्ड से सम्मानित
Updated on:
14 Jul 2020 11:03 pm
Published on:
14 Jul 2020 11:03 pm
