
होम आइसोलेशन के बावजूद बाहर घूमते मिले, 5 पर एफआइआर दर्ज
जोधपुर.
कोरोना पॉजीटिव होने पर होम आइसोलेट रहने के बावजूद घरों से बाहर निकलने वाले पांच व्यक्तियों के खिलाफ मण्डोर थाना पुलिस ने अलग-अलग एफआइआर दर्ज की।
थानाधिकारी सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि होम आइसोलेशन होने के बावजूद जांच के दौरान अशोक कॉलोनी निवासी कैलाश पुत्र हंसराम मालवीय पुष्पादेवीप त्नी मोहनराम मेघवाल, माता का थान में चतुरावता पुलिया निवासी वासुदेव पुत्र श्यामलाल माली, न्यू नागेर रोड पर जालवाला बेरा निवासी अंजू पत्नी अर्जुन परिहार और माता का थान में बलदेव नगर गली-3 निवासी तारा पत्नी योगेश घर में नहीं मिले। ऐसे में इन सभी के खिलाफ होम आइसोलेशन का उल्लंघन कर कोरोना संक्रमण फैलाने का मामला दर्ज किया गया।
शोक सभा में अधिक ग्रामीण एकत्रित, दस हजार जुर्माना
उधर, झंवर थानान्तर्गत लूणावास खारा गांव में शुक्रवार को मृत्यु उपरांत शोक सभा आयोजित होने व उसमें तय संख्या से अधिक ग्रामीणों के एकत्रित होने की सूचना मिली। झंवर तहसीलदार रविशेखर व थानाधिकारी मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और दस हजार रुपए का जुर्माना लगाया।
Published on:
22 May 2021 02:22 am
