11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवक की हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार

- अपहरण के बाद जानलेवा हमले में युवक की हत्या प्रकरण
less than 1 minute read
Google source verification
युवक की हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार

युवक की हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर.
खाण्डा फलसा थाना पुलिस ने मोची मार्केट से अपहरण करने के बाद जानलेवा हमले में एक युवक की हत्या के मामले में शनिवार को चार युवकों को गिरफ्तार किया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि गत 17 मई की रात मूलत: कबीर नगर हाल बोम्बे मोटर्स निवासी मनान खान की अपहरण के बाद जानलेवा हमले में हत्या कर दी गई थी। उसकी मां जेबुनिसा ने पांच-छह युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। विभिन्न जगहों पर तलाश के बाद सिवांची गेट में सिंधियों का बास के ताबूतों का चौक निवासी जावेद खान उर्फ टाइगर (26) पुत्र मोबिन खान, मसूरिया में सिंधी मुस्लिम बस्ती निवासी अमान (22) पुत्र बरकत खान, वसीम (29) पुत्र सिकन्दर खान और सिंधियों का बास निवासी फरजान (19) पुत्र शौकत खान को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व हथियार बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।