11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हमले के आरोपी दो भाई सहित चार गिरफ्तार

- रुपए न देने पर कार में तोड़-फोड़ और दो भाइयों से मारपीट
less than 1 minute read
Google source verification
हमले के आरोपी दो भाई सहित चार गिरफ्तार

हमले के आरोपी दो भाई सहित चार गिरफ्तार

जोधपुर.
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने शराब के लिए रुपए न देने पर कार में तोड़-फोड़ करने और उसमें सवार दो भाइयों से मारपीट के मामले में दो भाइयों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से तीन आरोपी हाल ही में जमानत पर छूटे हैं।

थानाधिकारी प्रवीण कुमार के अनुसार गत १० सितम्बर की देर रात पीएफ ऑफिस रोड पर पान की दुकान के पास कार में सवार अनिल व रतन को चार युवकों ने रोका और शराब के लिए रुपए मांगे। मना करने पर युवकों ने कार के कांच फोड़ डाले और दोनों भाइयों से मारपीट की थी। रामनगर निवासी किशन गहलोत की तरफ से मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश देकर रामदेवनगर निवासी विक्रम कुमार (२०) पुत्र श्रीचंद मेघवाल व उसके भाई विकास (१८), मानसरोवर स्कीम निवासी विशाल जेसवानी (२२) पुत्र हिम्मतराय उर्फ विजय मेघवाल और मारवाड़ नगर निवासी साजन (१९) पुत्र वसरू मेघवाल को गिरफ्तार किया।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों में शामिल विक्रम व उसका भाई विकास और साजन फरवरी में डाली बाई मंदिर चौराहे पर फायरिंग व जानलेवा हमले में शामिल थे और जमानत पर बाहर आए हैं।