11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नर्सरियों में चार लाख पौधे तैयार, अब मानसून का इंतजार

  पहले दिन पौधे लेने के लिए लगी कतार
less than 1 minute read
Google source verification
नर्सरियों में चार लाख पौधे तैयार, अब मानसून का इंतजार

नर्सरियों में चार लाख पौधे तैयार, अब मानसून का इंतजार

NAND KISHORE SARASWAT

जोधपुर. जिले में वन विभाग की अलग अलग नर्सरियों में तैयार करीब चार लाख पौधों का वितरण गुरुवार से शुरू किया गया। नर्सरियों में पौध वितरण के पहले दिन बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने सरकारी दरों पर अपने पसंदीदा पौधों की खरीद की। नर्सरियों में कांटेदार, छायादार व चौड़े पत्ते वाले पौधे उपलब्ध करवाए गए हैं। कोरोनाकाल में पहली बार वन विभाग की नर्सरियों में लोगों का पौधों के प्रति उत्साह नजर आया है। निजी व औद्योगिक संस्थाएं, वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, शिक्षण संस्थान, धार्मिक संस्थाएं व सार्वजनिक ट्रस्ट भी सरकारी दर से पौधे हासिल कर सकते है।
नर्सरियों में आमजन को दो फीट का पौधा 5 रुपए, दो से तीन फीट तक पौधा 8 रुपए, तीन से आठ फीट का पौधा 15 व पांच से आठ फीट का पौधा 40 तथा आठ से दस फीट तक ऊंचा पौधा 55 रुपए में उपलब्ध कराया जाएगा। दस फीट से ऊंचाई वाले पौधे की कीमत 70 रुपए रखी गई है।

किस नर्सरी में कितने पौधे

नर्सरी --------------------------------------------उपलब्ध पौधे

भूतेश्वर नर्सरी-चांदपोल के बाहर ----------------------------- 1,25,000
लोक्सवेल नर्सरी-कमिश्नर कार्यालय के पास----------------------30,000

शहरी नर्सरी -इंजीनियिरंग कॉलेज--------------------------------------5000
सालावास नर्सरी---------------------------------------------28,100

डोली नर्सरी ------------------------------------------------45,000
गुड़ा नर्सरी -------------------------------------------------5000

ओसियां नर्सरी----------------------------------------------55,000
शेखाला नर्सरी ----------------------------------------------55,000

शेरगढ़ नर्सरी -----------------------------------------------25,000
खींचन नर्सरी-----------------------------------------------25,000

बाप-नर्सरी ------------------------------------------------50,000

इनका कहना....
नर्सरियों में केन्द्र व राज्य सरकार के विभाग अपने पौधरोपण लक्ष्य के अनुसार पौधे ले जा रहे है। सरकारी विभागों को अधिकतम एक हजार पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। अधिक पौधे और बड़े आकार के पौधे की जरूरत होने पर सरकारी दरों पर उपलब्ध रहेंगे। नर्सरियों में मनरेगा में 1 लाख 32 हजार 500 पौधे तैयार किए गए है। विभागीय वृक्षारोपण के लिए 1 लाख 10 हजार पौधे पृथ रखे गए हैं।

-रवि माथुर, क्षेत्रीय वन अधिकारी, जोधपुर