10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BSNL–बीएसएनएल के नाम से ठग भेज रहे फ्रॉड मैसेज

- उपभोक्ता परेशान - केवाइसी अपडेट करने, लिंक अपलोड कर पर्सनल जानकारी शेयर करते ही बैंक खाते से कट रहे पैसे
2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

May 28, 2021

BSNL--बीएसएनएल के नाम से ठग भेज रहे फ्रॉड मैसेज

BSNL--बीएसएनएल के नाम से ठग भेज रहे फ्रॉड मैसेज

जोधपुर।

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के उपभोक्ता पिछले कई दिनों से उनके मोबाइल पर बीएसएनएल नाम से आ रहे फ्रॉड मैसेज से परेशान है। सक्रिय साइबर ठग बीएसएनएल उपभोक्ताओं को केवाईसी अपडेट कराने के लिए फ्रॉड मैसेज भेज रहे है, जो कि बीएसएनएल की ओर से जारी ही नहीं किए गए है। फ्रॉड मैसेज से उपभोक्ताओं से उनकी पर्सनल प्रोफाइल से संबंधित जानकारी मांगी जा रही है या एसएमएस के माध्यम से लिंक भेजकर एप इंस्टॉल करने के लिए बार-बार मैसेज भेज उनको परेशान किया जा रहा है।

-

ओटीपी शेयर करते ही खाते से कट जाते है पैसे

उपभोक्ताओं को सबसे अधिक मैसेज केवाइसी अपडेट करने के लिए आ रहे है। ऐसे में उपभोक्ता बीएसएनएल से आए मैसेज जानकर अपनी पर्सनल डिटेल शेयर करते है और ओटीपी बता देते है। ओटीपी शेयर करते ही साइबर ठग उपभोक्ता के बैंक खाते से पैसे निकाल लेते है और कुछ ही देर में उपभोक्ता को बैंक खाते से पैसे कटने का मैसेज मिल जाता है। मैसेज व लिंक अपलोड से पहले उपभोक्ताओं को बीएसएनल नाम से फोन कॉल्स आते थे, जिसमें भी उपभोक्ता से केवाइसी अपडेट के नाम पर बातों-बातों में उसके ओटीपी पूछ लेते थे और पैसे निकाल देते थे।

---

बीएसएनल अधिकारी के खाते से निकाल लिया डेढ़ लाख रुपया

इस तरह के फ्रॉड मैसेज बड़े अधिकारियों को भी मिल रहे है। हाल ही में, बीएसएनल के कई अधिकारियों को इस तरह के कई मैसेज मिले है। वहीं कुछ समय साइबर ठग ने पूर्व में पाली के बीएसएनएल के एक अधिकारी से केवाइसी अपडेट के लिए जानकारी मांगी जाने पर उनके बैंक खाते से करीब डेढ़ लाख रुपया निकाल लिया।

---

जोधपुर में बीएसएनएल उपभोक्ता

- 26 हजार लेण्डलाइन उपभोक्ता

- 7 हजार ब्रॉड बैण्ड नॉर्मल कनेक्शन

- 8 हजार फाइबर ब्रॉड बेण्ड कनेक्शन

- 5.40 लाख प्रीपेड मोबाइल उपभोक्ता

- 9200 पोस्ट पेड मोबाइल उपभोक्ता

--

उपभोक्ता किसी भी प्रकार के फ्रॉड एसएमएस में दिए गए मोबाइल नम्बरों पर कॉल नहीं और न ही लिंक पर जाकर एप इंस्टाल करे। उपभोक्ता को मैसेज आने पर पुलिस या बीएसएनएल को लिखित में शिकायत दर्ज करवा सकते है।

पुष्कर श्रीवास्वत, महाप्रबंधक

बीएसएनएल, जोधपुर