10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Fraud : यूके से गिफ्ट भेजने का झांसा, सेवानिवृत्त अधिकारी को ठगा

- कस्टम ड्यूटी व एंटी लॉड्रिंग एक्ट में कार्रवाई और करंसी कन्वर्जन चार्ज के नाम पर रुपए ऐंठे
2 min read
Google source verification
Fraud : यूके से गिफ्ट भेजने का झांसा, सेवानिवृत्त अधिकारी को ठगा

Fraud : यूके से गिफ्ट भेजने का झांसा, सेवानिवृत्त अधिकारी को ठगा

जोधपुर।
महामंदिर थानान्तर्गत (Police station mahamandir) पावटा सैकण्ड पोलो में दो महीने तक चैट करने के बाद एक साइबर ठग (Cyber crime) ने इंग्लैण्ड (यूके) (England) (UK) से गिफ्ट भेजने का झांसा देकर सेवानिवृत्त अधिकारी से लाखों रुपए ऐंठ (Lakhs of Rs fraud with Retd officer) लिए। आखिरकार धोखाधड़ी का पता लगने पर वो थाने पहुंचे और एफआइआर दर्ज कराई।
पुलिस के अनुसार सैकण्ड पोलो निवासी सेवानिवृत्त एक अधिकारी के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोप है कि करीब दो महीने से उनकी एक व्यक्ति से मोबाइल पर चैटिंग हो रही थी। जो खुद को यूके का डेनियल बता रहा था। इस दौरान ठग ने पीडि़त को पिता समान बताते हुए कहा कि वो उनके लिए एक गिफ्ट भेजना चाहता है। झांसे में आकर वृद्ध ने अपने घर का पता बता दिया। 22 अगस्त को ठग ने उन्हें कोरियर कम्पनी का बिल भेजा था। जिसमें 23 अगस्त को डिलीवरी होने की जानकारी दी गई थी। फिर वृद्ध के पास एक अन्य नम्बर से कॉल आया और पार्सल के लिए 35 हजार रुपए कस्टम ड्यूटी जमा करवाने का आग्रह किया।
वृद्ध ने यह राशि इण्डियन बैंक के खाते में जमा करवा दी। दूसरे दिन उसी नम्बर से कॉल करके वृद्ध से कहा कि पार्सल में ब्रिटिश करंसी मिली है। ऐसे में एंटी लॉड्रिंग एक्ट में कार्रवाई होगी। इसके लिए जुर्माना जमा करवाना होगा। डर के चलते वृद्ध ने 25 अगस्त को खाते में बतौर जुर्माना रुपए जमा करवा दिए।
इसके बाद ठग गिरोह करंसी कन्वर्जन चार्ज व आयकर कार्रवाई का डर दिखाने लगे। इस डर से वृद्ध ने कुछ और रुपए खाते में जमा करवा दिए थे।
मास्टर कार्ड से दो लाख रोज निकालने का झांसा
इतना ही नहीं, रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैण्ड से बात करने का बताकर ठग ने ऑनलाइन एक आवेदन पत्र भरवाया। फिर उन्हें आरबीएस का मास्टर कार्ड भेजा। जिसे एक्टिव करवाने के लिए पिन नम्बर व ओटीपी बताकर कोटक महिन्द्रा बैंक जाकर दस हजार रुपए निकलवाए गए। ठग ने कार्ड के मार्फत दो लाख रुपए प्रतिदिन निकालने का झांसा दिया था। फिर कार्ड डिएक्टिवेट होना बता दिया था। उसे फिर से एक्टिवेट करने के लिए एटीएम जाकर 9.85 रुपए जमा करवाने का झांसा दिया था। इस दौरान वृद्ध ने अपनी पुत्री व दामाद को फोन कर जानकारी दी। उन्होंने यूके का व्हॉट्सऐप ब्लॉक करने व थाने में जाकर एफआइआर दर्ज करवाने की सलाह दी। वृद्ध दिल्ली गए, लेकिन वहां कोरियर ऑफिस व बैंक नहीं मिले।