
फरवरी द्वितीय सप्ताह से फ्रंट लाइन वर्कर्स को लगेगा कोरोना वैक्सीन
जोधपुर. फरवरी द्वितीय सप्ताह से फ्रंट लाइन कोरोना कर्मवीरों को भी कोरोना वैक्सीन लगना शुरू हो जाएगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग इसकी भी रणनीति बनाने की तैयारियों में जुट गया है। जोधपुर में अब तक 15 हजार से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीनेशन लग चुका है और इतने ही स्वास्थ्यकर्मी कोविड वैक्सीन लगाने से अब तक वंचित हैं। उम्मीद है कि फरवरी प्रथम सप्ताह तक सभी हैल्थ वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन लगा दिया जाएगा। इसके बाद फं्रट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगेगी।
करीब 15 हजार फ्रंट लाइन वर्कर्स के डाटा अपलोड
कोविन पोर्टल पर 15 हजार के करीब फ्रंट लाइन वर्कर्स के डाटा अपलोड हो चुके हैं। जिन्हें जल्द कोरोना वैक्सीन लगाने को लेकर मैसेज मिल जाएगा। इस फ्रंट लाइन वर्कर्स में प्रशासनिक अधिकारी, नगर निगम व पुलिस प्रशासन के कर्मचारी सहित अन्य महकमों के कर्मचारी सम्मिलित हैं।
मार्च में उम्मीद, असाध्य रोगी और बुजुर्गों को लगेगी वैक्सीन
मार्च माह में उम्मीद है कि हैल्थ वर्कर्स व फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगने के बाद आमजन तक वैक्सीन की पहुंच हो जाएगी। ये वैक्सीन असाध्य रोगी और बुजुर्गों को लगाई जाएगी। हालांकि ये कार्य भी बड़े स्तर पर होना है, सरकार में इसको लेकर भी प्लानिंग चल रही है।
Published on:
30 Jan 2021 12:06 am
