10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने वाले युवक-युवती की हुई पहचान, 2 नवम्बर से गुमशुदा थी युवती..

https://www.patrika.com/jodhpur-news/
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर/ओसियां.
रेलवे लाइन पर शनिवार सांय को एक युवक और युवती का चुनरी से अपने को बांध ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने के मामले में दुसरे दिन रविवार को दोनों शवों की शिनाख्त हो गई है। रविवार को दोनों शवों का ओसियां राजकीय सामुदायिक स्वाथ्य केन्द्र में डॉ. प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया।

युवक की पहचान मुस्ताक खान उम्र 30 पुत्र हनीप मोहम्मद निवासी मदेरणा कॉलानी जोधपुर एवं युवती की रूपादेवी प्रजापत उम्र 19 वर्ष पुत्री प्रेमाराम प्रजापत निवासी मदेरणा कॉलोनी जोधपुर के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक युवती शादीशुदा बताई जा रही है। दोनों का जोधपुर रेलवे पुलिस थाने में मृग दर्ज कर ओसियां उपखण्ड अधिकारी रतनलाल रेगर को जांच सौंपी गई है।

गौरतलब है कि युवती रूपादेवी का 2 नवम्बर को जोधपुर महामन्दिर थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई थी। युवक युवती के कब्जे से 48 हजार रूपये एवं बिना सीम कार्ड का मोबाईल मिला है।

यह भी पढ़ें.. राजस्थान में यहां ट्रेन के आगे कूदे युवक-युवती, दोनों की हुई दर्दनाक मौत..