10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुजुर्ग खड़ा ही रह गया चोर थैली से ले उड़ा 10 हजार की नकदी

सोमवार दोपहर त्रिपोलिया बाजार में एक दुकान पर खरीदारी करने आए बुजुर्ग की थैली में रखी 10 हजार की नकदी पर दिन-दहाड़े चोर ने हाथ साफ कर दिया।
2 min read
Google source verification
thief in phalodi

बुजुर्ग खड़ा ही रह गया चोर थैली से ले उड़ा 10 हजार की नकदी

फलोदी. पहले नई सड़क पर एक बुजुर्ग के बैग से 8 0 हजार की नकदी पार हुई, फिर मुख्य सड़क पर जवाहर प्याऊ क्षेत्र में दो दुकानों से करीब 55 हजार की नकदी उड़ाने के बाद अब सोमवार दोपहर त्रिपोलिया बाजार में एक दुकान पर खरीदारी करने आए बुजुर्ग की थैली में रखी 10 हजार की नकदी पर दिन-दहाड़े चोर ने हाथ साफ कर दिया। शहर में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त है। वहीं दूसरी ओर हाल ही में हुई इन सभी वारदातों के आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। गौरतलब है कि इन सभी वारदातों में चोर सीसीटीवी कैमरे में वारदात को अंजाम देते हुए कैद हुए हैं।

जानकारी के अनुसार मोखेरी निवासी हरजीराम (५८) पुत्र हरखाराम मेघवाल आज अपने गांव से शहर के नई सड़क स्थित एसबीआई बैंक से नकदी निकालने के लिए आया था। नकदी निकालने के बाद वह त्रिपोलिया बाजार स्थित एक दुकान में बच्चों के लिए स्कूल ड्रैस खरीदने के लिए वहां गया तथा नकदी रखी थैली दुकान के काउण्टर के पास रख दी। पीछे से आए अज्ञात युवक ने वहां कुछ खरीदने के बहाने थैली हाथ डालकर नकदी पार कर दी। सूचना मिलने पर हैड कांस्टेबल मौके पर पहुंचे तथा मौका मुआयना कर अलग-अलग जगहों से सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात-

संभवतया बुजुर्ग के बैंक से नकदी निकालने के बाद अज्ञात चोर ने पीछा किया तथा बुजुर्ग के दुकान में पंहुचने के बाद कुछ समय बाद ही एक युवक भी वहां अण्डरवियर खरीदने के बहाने वहां पंहुच गया। अज्ञात युवक थैले के पास खड़ा हो गया और वहां अपना सामान खरीदकर एक हाथ से पैसे दे रहा था और दूसरे हाथ से पास में रखी थैली से नकदी निकालकर अपने जेब में डाल ली। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।