3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को लेकर खींचातान के बीच गजेन्द्र सिंह शेखावत ने दिया बड़ा बयान

प्रदेशाध्यक्ष को लेकर भाजपा में चल रही खींचतान के बीच केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण राज्यमंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का बड़ा बयान सामने आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 29 Apr 2018, 9:51 PM IST

Gajendra Singh Shekhawat

जोधपुर। प्रदेशाध्यक्ष को लेकर भाजपा में चल रही खींचतान के बीच केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण राज्यमंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मैं ने तो कभी इस दौड़ में था और न ही मैंने पार्टी के सामने ऐसी इच्छा जाहिर की है।

बता दें कि गजेन्द्र सिंह शेखावत रविवार को विदेश दौरे से जोधपुर लौटे। इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय सोशल मीडिया पर उनके भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनाने जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। मैं न तो कभी इस दौड़ में था और न ही मैंने पार्टी के सामने एेसी इच्छा व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है। कार्यकर्ता मिलकर तय करते हैं कि उनका नेतृत्व कौन करेगा। मैंने कभी किसी के सामने या किसी प्लेटफार्म पर इच्छा व्यक्त नहीं की है। मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे जोधपुर के 16 लाख मतदाताओं ने पद दिया। उनकी अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करूंगा।

राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को लेकर खींचातान के बीच इस नेता ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि प्रदेशाध्यक्ष को लेकर दिल्ली और जयपुर के बीच नेताओं में कई चरणों की बातचीत भी हो चुकी है। लेकिन प्रदेश के नेता हर बार जातिगत समीकरणों का ही हवाला दे रहे हैं।

ये भी हैं दौड़ में
गौरतलब है कि अशोक परनामी के इस्तीफे देने के बाद अभी तक भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का नाम तय नहीं हो पाया है। हालांकि मेघवाल के साथ ही अरुण चतुर्वेदी, ओम बिड़ला, सुरेंद्र पारीक, लक्ष्मीनारायण दवे, सतीश पूनिया तथा गजेंद्र सिंह शेखावत के नाम चर्चा में है। अब प्रदेशाध्यक्ष कोई राजपूत जाति से आता है तो जाट मतदाताओं और जाट जाति के किसी नेता को यह जिम्मेदारी सौंपने पर राजपूत मतदाताओं में नाराजगी होने का जोखिम माना जा रहा है।

चाय बेचने वाले के बेटे ने किया कमाल, हुआ आईएएस में चयन, ऐसे हासिल किया मुकाम