
गजसिंह लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित
जोधपुर. इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी-डे पर इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी काउंसिल लंदन व इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट नई दिल्ली की ओर से आयोजित वर्चुअल समारोह में पूर्व सांसद गज सिंह को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया । उम्मेद भवन पैलेस से वर्चुअल समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद गज सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस के कठिन दौर में हॉस्पिटैलिटी जगत के हीरोज का सम्मान और आयोजन से इस उद्योग से जुड़े लोग प्रेरित होते है। उन्होंने सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया ।
इनका भी हुआ सम्मान.
वर्चुअल समारोह में गज सिंह के साथ ही आईटीसी लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक नकुल आनंद, लेमन ट्री होटल के एम डी पातू केसवानी, अमूल इंडिया के एमडी डॉ रूपेंद्र सिंह सोढ़ी, जॉन डिस्टलरीज प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष व एमडी पॉल पी जॉन, सुला वाइन यार्ड के संस्थापक व सीईओ राजीव सामंत, ओलिव ग्रुप ऑफ रेस्टोरेंट्स के एमडी एडी सिंह, निबुआ होटल्स एंड रिसार्टस सीईओ दीपक ओहरी, एमडी ट्रांस होटल वीर विजय सिंह, जीएम ओबरॉय विश्वराज सिंह, मैरियट इंटरनेशनल के मार्केट उपाध्यक्ष पश्चिमी भारत रंजू एलेक्स को भी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से वर्चुअल सम्मानित किया गया । प्रोफेसर डेविड फ ोस्केट अध्यक्ष आईएचसी ने वर्चुअल समारोह का शुभारंभ किया। इंडियन होटल्स कंपनी के एमडी और सीईओ पुनीत छतवाल समारोह के गेस्ट ऑफ ऑनर थे। समारोह में दुनिया भर के विभिन्न हिस्सों से हॉस्पिटैलिटी उद्योग व व्यवसाय से जुड़े हुए लोगों ने भाग लिया
Published on:
01 May 2021 10:24 pm
