10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हेड कांस्टेबल कानसिंह व प्रवीण गहलोत को गैलेन्ट्री पदोन्नति

- इनामी को पकड़ने और सरपंच की हत्या की साजिश नाकाम करने पर मिला प्रमोशन
less than 1 minute read
Google source verification
हेड कांस्टेबल कानसिंह व प्रवीण गहलोत को गैलेन्ट्री पदोन्नति

हेड कांस्टेबल कानसिंह व प्रवीण गहलोत को गैलेन्ट्री पदोन्नति

हेड कांस्टेबल कानसिंह व प्रवीण गहलोत को गैलेन्ट्री पदोन्नति
- इनामी को पकड़ने और सरपंच की हत्या की साजिश नाकाम करने पर मिला प्रमोशन
जोधपुर।
अपराध की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के दौरान उत्कृष्ठ कार्य करने वाले पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर के हेड कांस्टेबल कानसिंह और प्रवीण गहलोत को गैलेन्ट्री पदोन्नति की घोषणा की गई है। दोनों का चयन एएसआइ की पीसीसी के लिए किया गया है। (Gallantry promotion)
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक भर्ती व पदोन्नति सचिन मित्तल ने शुक्रवार को इस बारे में आदेश जारी किए। इनामी आरोपी को पकड़ने और मण्डोर क्षेत्र में सरपंच की हत्या की साजिश रचने वालों की धरपकड़ में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दोनों हेड कांस्टेबल का पदोन्नति में चयन किया गया। पुरस्कार व पदोन्नति के लिए गठित कमेटी की अभिशंषा पर पुलिस स्टेशन साइबर में पदस्थापित कानसिंह और पुलिस उपायुक्त पूर्व की साइबर सैल में पदस्थापित प्रवीण गहलोत का एएसआइ की पीसीसी के लिए नामांकित किया गया।